फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   FIR will be lodged if quality work is not done on time.

Sitapur News: समय पर गुणवत्ता परक कार्य न होने पर दर्ज होगी एफआईआर

Tue, 12 May 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 12 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
FIR will be lodged if quality work is not done on time.
डीएम ने कहा दोबारा करेंगे निरीक्षण, कार्य में सुधार न मिला तो होगा निलंबन
विज्ञापन

फोटो- 25
संवाद न्यूज एजेंसी
सीतापुर। रामपुर मथुरा इलाके के शुकुलपुरवा में मंगलवार को जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन बांध का निरीक्षण किया। कार्य की धीमी प्रगति से डीएम का पारा चढ़ गया। ठेकेदार को नोटिस जारी करने, अधिशासी अभियंता के विरुद्ध कार्रवाई व संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब करते हुए डीएम ने कहा कि जून तक हर हाल में कार्य पूर्ण करा लिया जाए।
समय पर गुणवत्ता परक कार्य न होने पर एफआईआर दर्ज कराए जाने की चेतावनी दी है। डीएम डॉ. राजा गणपति आर मंगवार की दोपहर बाद रामपुर मथुरा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत शुकुलपुरवा पहुंचे। यहां अर्जुनपुरवा के पास सरयू नदी के किनारे बाढ़ व कटान की रोकथाम को लेकर 15 करोड़ रुपये की लागत से तीन ठोकरों का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इस परियोजना का निर्माण बाढ़ खंड बाराबंकी करा रही है। डीएम ने निर्माणाधीन परियोजना का जायजा लिया। गुणवत्ता में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार को तत्काल नोटिस जारी करने तथा बांध की गुणवत्ता में सुधार कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पाया कि बांध के तीन नंबर ठोकर पर कोई कार्य नहीं किया जा रहा है, इस पर उनका पारा चढ़ गया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया। उन्होंने अधिशासी अभियंता के विरुद्ध कार्रवाई करने, संबंधित जिम्मेदार कर्मचारियों का वेतन रोकने तथा आवश्यक होने पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि वह पुनः स्थलीय निरीक्षण करेंगे, यदि तब भी कार्य में लापरवाही अथवा अनियमितता पाई गई तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निलंबित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने सभी कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने बंगालीपुरवा के पास निर्माणाधीन रेगुलेटर का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर महमूदाबाद एसडीएम डॉ. अंजली सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई विशाल पोरवाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ब्लॉक मुख्यालय के निरीक्षण में मिली खामियां, सीएचसी भी देखी
डीएम ने रामपुर मथुरा ब्लाॅक मुख्यालय में मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, एनआरएलएम समेत विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। योजनाओं के क्रियान्वयन के तौर तरीकों पर नाराजगी जताई। अधिकारियों को चेतावनी दी और सुधार के निर्देश दिए। मनरेगा के कार्यों में काम से पहले भुगतान पर कठोर चेतावनी दी। उन्होंने कार्यशैली सुधारने के निर्देश दिए। डीएम ने सीएचसी पहुंचकर लेबर रूम व सामान्य प्रसव की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed