फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Festival

रक्षाबंधन की खरीदारी से गुलजार रहा लालबाग बाजार

Thu, 11 Aug 2022 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Festival
सीतापुर। रक्षाबंधन धूमधाम से मनाने के लिए बुधवार को बाजारों में जमकर भीड़ उमड़ी। कपड़े के दुकानों से लेकर सोने चांदी की दुकानों पर लोग खरीदारी करते हुए दिखाई दिए। महिलाएं जहां सोने चांदी सहित धागे की राखियां खरीदने में मशगूल रही। वहीं भाई भी अपनी बहनों को बेहतर उपहार देने के लिए खरीदारी करते रहे।
विज्ञापन

इस बार रक्षाबंधन का पर्व गुरूवार व शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसको लेकर बुधवार को सुबह से ही बाजार में लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी। एक तरफ जहां राखियों की दुकानें मोहल्ले से लेकर बाजार में लगी हुई है। वहीं मुख्य लालबाग बाजार में राखियों की दुकानों पर काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

बहनों ने अपने भाईयों की कलाई पर सोने व चांदी की राखी बांधने के लिए खरीदारी की। आभूषण व्यापारी चंदन ने बताया सोने की राखी की शुरूआत जहां 15 हजार से है तो वहीं चांदी की राखी पांच हजार रुपये में मिल रही है। अधिकतर महिलाएं मध्यम क्वालिटी की राखियां खरीद रही है। इसके अलावा कपड़ा व गिफ्ट की दुकानों पर भी काफी भीड़ नजर आई। बाजार में सुबह से लेकर देर शाम तक खरीदारी का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिठाई की दुकानों पर दिखी भीड़
रक्षाबंधन पर मिठाई का खास महत्व होता है। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनको मुंह मीठा कराती है। इसी वजह से मिठाई का कारोबार बुधवार को चमकता रहा। 400 रुपये लेकर पांच हजार रुपये किलो तक की मिठाई बिकती रही। मिठाई के एक व्यापारी ने बताया इस बार विशेष पैकेज तैयार किए है। ड्राई फ्रूट की पैकिंग करीब तीन से पांच हजार रुपये किलो के बीच है।
अधिकतर लोग इसी रेंज की मिठाई पसंद कर रहे है। इसके अलावा 400 से एक हजार रुपये तक के बीच की भी मिठाई पसंद की जा रही है। कई लोगों ने तो अपनी पसंद के अनुसार पहले से ही मिठाई का आर्डर दे रखा था।

आचार्य अरुण शास्त्री ने बताया कि 11 अगस्त को 9.30 से भद्रा नक्षत्र लग जाएगा। इस नक्षत्र में शुभ कार्य नहीं किए जा सकते है। यह रात में 8.25 तक रहेगा। अगले दिन उदिया तिथि शुक्रवार को होगी। इस दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त है। अमृत मुहूर्त सुबह छह से नौ बजे तक है। शुभ मुहूर्त सुबह 10.30 से 12 बजे तक रहेगा। सुदर्शन चक्र योग सुबह 11 से दो बजे तक रहेगा। इस दौरान राखी बंधवाना बहुत ही उत्तम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed