फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Female constable shot himself in the police station

थाने में महिला सिपाही ने खुद को गोली से उड़ाया

Sat, 11 Jan 2020 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Female constable shot himself in the police station
महिला आरक्षी की मौत के बाद जिला अस्पताल में घटना की जानकारी लेते डीएम। - फोटो : SITAPUR
खैराबाद (सीतापुर)। एक महिला आरक्षी ने शनिवार दोपहर थाने में सरकारी पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। फायर की आवाज सुनकर बाहर खड़े पुलिसकर्मी कमरे की ओर दौड़े। वहां उन्हें महिला सिपाही खून से लथपथ मिली। आननफानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बुलंदशहर की रहने वाली महिला आरक्षी ने खुदकुशी क्यों की, इसकी पड़ताल की जा रही है। चर्चा है कि पारिवारिक दिक्कतों के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। जिला बुलंदशहर के थाना बीबीनगर अंतर्गत ग्राम सेहरा निवासी शोभा चौधरी (28) पुत्री कुंवरपाल सिंह 2016 बैच की आरक्षी थी। शोभा की पहली पोस्टिंग सीतापुर के थाना खैराबाद में हुई थी। खैराबाद थाना परिसर स्थित सरकारी आवास में शोभा रहती थी।
विज्ञापन

शोभा की ड्यूटी दीवान के साथ दफ्तर में लगाई गई थी। रोजाना की तरह शनिवार की सुबह नौ बजे शोभा ड्यूटी पर पहुंची। दोपहर 1:15 बजे जब शोभा दफ्तर में अकेली थी, सरकारी पिस्टल से अपनी दाई कनपटी पर गोली मार ली। फायर की आवाज सुनकर भीतर पहुंचे सिपाहियों ने शोभा को खून से लथपथ पड़ा देखा तो वह अवाक रह गए। आननफानन में शोभा को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला आरक्षी ने आत्महत्या किन कारणों से की, पुलिस अधिकारी नहीं बता पा रहे हैं। हालांकि, पारिवारिक दिक्कतों के कारण महिला सिपाही के डिप्रेशन में होने की चर्चा सहकर्मी दबी जुबान से कर रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
अस्पताल पहुंचे डीएम व एएसपी
महिला सिपाही के खुदकुशी की खबर पाकर डीएम अखिलेश तिवारी, एएसपी एमपी सिंह व मधुबन सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर जायजा लिया। महिला सिपाही के परिवारीजनों को घटना की सूचना दी गई है। देर शाम तक महिला सिपाही के परिवारीजन सीतापुर नहीं पहुंचे थे।

सिपाही पति से अनबन की चर्चा
महिला सिपाही इससे पहले भी जहर खाकर जान देने का प्रयास कर चुकी है। हालत बिगड़ने पर उसे बीसीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद परिवारीजन उसे घर ले गए थे, इसके बाद शोभा की शादी हो गई थी। बताया जाता है कि अपने सिपाही पति से शोभा की अधिक समय तक नहीं निपटी। इन दिनों पति से उसकी अनबन चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed