{"_id":"698b843b86cb76b68e090b0a","slug":"feeling-of-departure-from-cold-due-to-rise-in-mercury-sitapur-news-c-102-1-stp1002-149937-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पारे में उछाल से ठंड की विदाई का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पारे में उछाल से ठंड की विदाई का अहसास
Wed, 11 Feb 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। दिन व रात के पारे में उछाल से जिले में अब ठंड की विदाई का अहसास होने लगा है। मंगलवार को सुबह-शाम ही ठंड का असर दिखा। सुबह नौ बजे ही आसमान साफ रहने और हवा मंद होने से धूप की तपिश ने लोगों को गर्म कपड़े व जैकेट उतारने पर विवश कर दिया। सोमवार के मुकाबले अधिकतम व न्यूनतम पारा भी एक से दो डिग्री तक ऊपर चढ़ गया।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर पड़ गया है। इससे आने वाले दिनों में धूप में तेजी भी बढ़ेगी। 15 फरवरी के बाद तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। सोमवार की तुलना में न्यूनतम पारा दो डिग्री ऊपर चढ़ने से रात की ठंड भी अब पहले की तुलना में कम हो गई है। मंगलवार को सुबह घरों से गर्म कपड़े पहनकर निकले लोग दस बजे तक ही धूप की तेजी के कारण जैकेट व स्वेटर उतारने को विवश दिखे। (संवाद)