फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   father-in-law killed daughter-in-law and grandson when child cried In Sitapur

यूपी में सनसनीखेज वारदात: रो रहा था पोता...बहू से हुआ विवाद; ससुर ने मां-बेटे को बांके से काट डाला; पूरी कहानी

Sat, 09 Dec 2023 10:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 09 Dec 2023 10:23 AM IST
सार

सीतापुर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां पौत्र के रोने पर दादा का अपनी बहू से विवाद हो गया। गुस्से में आकर उसने बहू और पौत्र पर बांके से ताबड़तोड़ कई वार कर डाले। पौत्र की मौके पर ही मौत हो गई। बहू ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
father-in-law killed daughter-in-law and grandson when child cried In Sitapur
मां-बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतापुर से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां पौत्र के रोने से परेशान एक बुजुर्ग का उसकी बहू से विवाद हो गया। आवेश में आकर उसने बहू और पौत्र पर बांके से ताबड़तोड़ कई वार कर डाले। पौत्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बहू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने अधेड़ को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना से ग्रामीण स्तब्ध हैं। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मामला तालगांव थाना क्षेत्र का है। गांव मोहरिया कलां के मजरा देवरिया निवासी कमलाकांत बुजुर्ग हैं। 
विज्ञापन


उसकी पत्नी रामदेवी ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह राशन लेने गईं थीं। इसी दौरान पता चला कि पति ने उसकी बहू और एक वर्षीय पोते पर बांके से गर्दन पर हमला कर दिया। जब वह घर पहुंची तो उसका पोता आयुष (1) और बहू शिखा (22) मरणासन्न हालत में पड़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने आयुष को मृत घोषित कर दिया। वहीं शिखा को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान बहू की भी मौत हो गई। उधर, डबल मर्डर की सूचना पाकर एसपी, सीओ लहरपुर यादवेंद्र यादव व अन्य पुलिसकर्मी गांव पहुंचे। 

आरोपी भागने की फिराक में था। वह पुलिस से बचने के लियेए छत पर चढ़ गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार किया। घटनास्थल की जांच के बाद एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि वृद्ध मनोरोगी था। अब तक की जांच में पता चला है कि घर में उसका पौत्र रो रहा था। 

 

इस बात पर उसका बहू से विवाद हो गया। इसके बाद गुस्से में आकर आरोपी ने दोनों पर बांके से प्रहार कर दिया। हमले में महिला व उसके बेटे की मौत हो गई। आरोपी को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है।

तीन बेटे पंजाब में कर रहे नौकरी
आरोपी कमलाकांत की पत्नी रामदेवी ने बताया कि उसके तीन पुत्र हैं। शिखा के पति का नाम अक्षय है। इसके अलावा दो पुत्र अनुज व सत्यम हैं। तीनों पंजाब में नौकरी करते हैं। उसका घर बेटों की कमाई से ही चलता था। आरोपी कुछ भी नहीं कमाता था। अभी सिर्फ अक्षय का ही विवाह हुआ था।

पत्नी पर भी कर चुका है हमला
रामदेवी के मुताबिक उसका पति मनोरोगी नहीं है। लेकिन उसे अधिक गुस्सा आता है। एक बार गुस्से में उसने हंसिये से रामदेवी पर भी प्रहार किया था। उसके पास जमीन भी नहीं है। मौके पर बहू व ससुर में क्या बात हुई, इसकी पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल रामदेवी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed