{"_id":"6765b269bf9c3770f50ba523","slug":"fatehuddin-was-accused-of-forgery-in-the-name-of-home-minister-sitapur-news-c-102-1-slko1037-124047-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: फतेहउद्दीन पर लगा था गृहमंत्री के नाम पर फर्जीवाड़े का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: फतेहउद्दीन पर लगा था गृहमंत्री के नाम पर फर्जीवाड़े का आरोप
Fri, 20 Dec 2024 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाकर चर्चा में आने वाला अटरिया के रावा गढ़ी निवासी फतेहउद्दीन कादरी उर्फ फतेह बहादुर पर 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर फर्जी लेटरपैड पर गृहमंत्री के नाम का उपयोग करते हुए फर्जीवाड़े का आरोप भी लग चुका है। इस मामले में उसके खिलाफ लखनऊ के वजीरगंज कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज है। पुलिस अब इन सभी मामलों की जांच कर रही है। पुराने मामलों की परतें खुलने से फतेहउद्दीन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
फतेहउद्दीन पर भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चे के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री सफाअत हुसैन ने लखनऊ के वजीरगंज कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। भाजपा नेता ने फतेहउद्दीन कादरी पर केंद्रीय गृह मंत्री के नाम का एक लेटरहैड प्रकाशित करवाकर उसके दुरुपयोग का आरोप लगाया था। आठ मई 2023 को दर्ज इस मामले में सफाअत हुसैन ने बताया कि वह भारतीय जनता पार्टी में 27 वर्षों से सक्रिय कार्यकर्ता हैं। पूर्व में राष्ट्रीय मंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पद पर रहे हैं। उन्हें सरकार ने उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम का नामित निदेशक बनाया था।
उस समय फतेहउद्दीन खान कादरी ने एक गो सुरक्षा दल बना रखा था। इसमें सफाअत की अनुमति के बगैर उन्हें राष्ट्रीय सलाहकार बनाया। सफाअत को इसकी जानकारी हुई तो लेटरपैड से नाम हटाने को कहा। इसके बावजूद फतेहउद्दीन खान कूटरचित दस्तावेज व प्रार्थी के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर गो सुरक्षा दल के लैटर पैड पर मेरा नाम प्रयोग करता रहा।
विज्ञापन
इस लेटर पैड पर केंद्रीय गृह मंत्री का नाम भी छपवा रखा था। बताया कि फतेहउद्दीन खान एक आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है। यह भी आरोप लगाया कि यह लोगों पर फर्जी मुकदमे लिखाकर धन उगाही करता है। 2023 के मई माह में उन्होंने गो सुरक्षा दल के लेटरपैड से नाम हटाने के लिए कहा तो उसने उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इसके बाद उस पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया था।