फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fasting against the removal of Mahatma Gandhi's name

Sitapur News: महात्मा गांधी का नाम हटाने के खिलाफ रखा उपवास

Tue, 23 Dec 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 23 Dec 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Fasting against the removal of Mahatma Gandhi's name
सीतापुर। मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने को लेकर कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने सोमवार को अंबेडकर पार्क में उपवास सत्याग्रह किया। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी सिटी मजिस्ट्रेट कृष्णानंद तिवारी के माध्यम से प्रेषित किया गया।
विज्ञापन

सांसद राकेश राठौर की अगुवाई में काफी संख्या में एकत्रित कांग्रेसी कार्यकर्ता गांधी पार्क पहुंचे। सांसद ने समर्थकों के साथ पहले गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च करते हुए सांसद अंबेडकर पार्क पहुंचे। वहां उपवास रखकर सत्याग्रह किया। इस दौरान समर्थन में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

सांसद का उपवास सत्याग्रह सुप्रसिद्ध लेखक अरुण अवध ने जूस पिलाकर खत्म कराया। इसके बाद सांसद राकेश राठौर ने कहा कि भाजपा नीति केंद्र सरकार मनरेगा को धीरे-धीरे खत्म करने की नीति पर काम कर रही हैं। गांधी का नाम हटाना उसी साजिश का हिस्सा है, ताकि रोजगार की संवैधानिक गारंटी को खत्म किया जा सके। डाॅ. अंबेडकर-नेहरू के बाद अब गांधी पर पर भाजपा हमला कर रही है। यही तीन महापुरुष भाजपा के तानाशाही हिन्दू राष्ट्र बनाने की साजिश में बाधा है। आईपीएफ के राज्य सचिव डाॅ. बृजबिहारी ने कहा कि लोकसभा की संसदीय समिति ने मनरेगा में 400 रूपएं प्रतिदिन मजदूरी और 150 दिन के काम की सिफारिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह ने कहा कि अगर मनरेगा का मूल चरित्र बरकरार न रखा गया तो जन आंदोलन तेज किया जायेगा। कांग्रेस की उपाध्यक्ष सुनीता चौधरी ने सांसद राकेश राठौर के समर्थन में पूरे जिले की सभी 09 विधान सभा क्षेत्रों में उपवास सत्याग्रह शुरू करने और जिला स्तर पर एक मनरेगा सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। जिसे सर्वसम्मत से पास किया गया। इस दौरान राजेश पाल, जिला महामंत्री हसीना खातून, जिला उपाध्यक्ष अनुपमा द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed