{"_id":"697e4cecb96399dd3c00a264","slug":"farmers-strike-ends-on-assurance-of-measurement-sitapur-news-c-102-1-slko1037-149305-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पैमाइश के आश्वासन पर किसानों का धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पैमाइश के आश्वासन पर किसानों का धरना समाप्त
Sun, 01 Feb 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
कमलापुर। हरदी गांव में निर्माणाधीन गो संरक्षण केंद्र पर किसानों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। किसानों की जमीन पर निर्माण होने की बात कहकर शनिवार को धरना प्रदर्शन किया। नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर किसानों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
किसानों का कहना है कि उनके रकबे की भूमि पर आंशिक रूप से गोशाला का निर्माण किया जा रहा है। भाकियू टिकैत गुट के जिला संगठन मंत्री अनिकेत सिंह ने इससे पहले उप जिलाधिकारी सिधौली को ज्ञापन दिया था। जिसके जरिये मांग की थी कि संबंधित भूमि की पैमाइश कर किसानों का रकबा अलग किया जाए, शेष सरकारी भूमि पर ही गौशाला का निर्माण कराया जाए। कार्रवाई न होने पर धरने पर बैठ गए। नायब तहसीलदार शशिबाला मौके पर पहुंची और किसानों को कार्रवाई करवाने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।