{"_id":"694ae2b2c7e606f7570b0e24","slug":"farmers-faces-lit-up-after-receiving-honour-sitapur-news-c-102-1-slko1037-146864-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सम्मान पाकर खिले किसानों के चेहरे, वैज्ञानिकों से भी किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सम्मान पाकर खिले किसानों के चेहरे, वैज्ञानिकों से भी किया संवाद
Wed, 24 Dec 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
खैराबाद। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर मंगलवार को भूमिजा बहुउद्देश्शीय हाल में जनपद स्तरीय किसान सम्मान समारोह, किसान मेला प्रदर्शनी और कृषक वैज्ञानिक संवाद हुआ। मुख्य अतिथि सांसद मिश्रिख अशोक रावत व जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सम्मान पाकर किसानों के चेहरे खिल उठे।
कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों को पूर्व प्रधानमंत्री की जीवनी के बारे में जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र कटिया की वैज्ञानिक डॉ. रीमा ने किसानों को मोटे अनाज यानि श्री अन्न की प्रोसेसिंग के बारे में समझाया। बताया कि कटिया के कृषि विज्ञान केंद्र में मोटे अनाज की प्रोसेसिंग यूनिट लगी हुई है। यहां किसान अपने श्री अन्न को लाकर निःशुल्क प्रोसेसिंग कर वैल्यू एडेड उत्पाद तैयार कर सकते हैं। कृषि विभाग के सेवानिवृत वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए राम किशोर तिवारी ने रबी फसलों में लगने वाले खरपतवार की रोकथाम के बारे में किसानों को जागरूक किया। साथ ही कृषि विभाग के कर्मी वीरेंद्र कुमार सिंह ने भी किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उप कृषि निदेशक डॉ. एस केसिंह, सांसद प्रतिनिधि राजकुमार सोनी, भारतीय किसान यूनियन के सचिव उमेश पांडेय व अन्य मौजूद रहे।
स्टॉलों का अतिथियों ने किया निरीक्षण
डीएम, सांसद व अन्य अतिथियों ने किसानों, एफपीओ, कृषि, उद्यान, गन्ना, पशुपालन, मत्स्य, मंडी समिति व अन्य प्रतिष्ठानों के स्टॉलों को देखा। डीएम ने स्टॉलों पर जाकर किसानों से बातचीत की। साथ ही विभिन्न उत्पादों की जानकारी ली।
विज्ञापन
44 किसानों का किया सम्मान
जिले के 44 प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार राशि के साथ अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। इनमें पिपराधूरी के संदीप कुमार सक्सेना को गेहूं का 59 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन करने के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ सात हजार रुपये की पुरस्कार राशि भी मिली। इसी तरह बेहतर उत्पादन के लिए प्रीतमपुर निवासी उमेश कुमार, नयागांव निवासी कल्लू सिंह, भीखपुर निवासी राजेश कुमार, धेनुआ निवासी कुंवरपाल, देशी लौकिया निवासी केशन, लोधौरा निवासी मंगू लाल और सहजापुर निवासी जगत पाल को सम्मानित किया गया।
मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम के तहत कल्यानपुर निवासी सोहन, त्योला निवासी वे प्रकाश, रक्सा निवासी भगवती प्रकाश व अन्य को सम्मानित किया गया। प्राकृतिक खेती योजना के तहत धान उत्पादन के लिए देवरिया गांव निवासी प्रदीप व पीरनगर निवासी प्रदीप कुमार शुक्ला को सम्मानित किया गया। औद्योनिक खेती के लिए छह किसानों, पशुपालन के लिए छह पशुपालकों, गन्ने की खेती के लिए छह किसान सम्मानित हुए। खेत तालाब योजना के लिए सूरज सिंह, व शांति देवी, इंटीग्रेटेड फॉर्मिंग सिस्टम के लिए सिद्ध पाल, सफेद हल्दी तेल के लिए श्वेतांक, काली अदरक व कश्मीरी लहसुन के लिए उदयराज और जैविक विधि से सब्जियों की खेती के लिए कमलेश कुमार सिंह को सम्मानित किया गया।