फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Farmer's dead body found hanging from tree

Sitapur News: पेड़ से लटका मिला किसान का शव

Wed, 05 Jul 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 05 Jul 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Farmer's dead body found hanging from tree
खैराबाद (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। शव अंगौछे से लटक रहा था और किसान के दोनों पैर जमीन छू रहे थे।परिजनों ने आरोप लगाया है कि जमीन की रंजिश में गांव के ही पांच लोगों ने हत्या की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उनसिया मजरा ककरहिया निवासी सूरज बली (35) सोमवार को अपने खेत जाने की बात कहकर घर से निकला था। जब वह काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह खेत गए ग्रामीणों को उसका शव गांव के पास ही लगे एक पेड़ पर अंगौछे से बने फंदे पर लटका मिला। उसके दोनों पैर जमीन छू रहे थे। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर सीओ सिटी सुशील कुमार व एसओ अरविंद सिंह पहुंचे। परिजनों ने जमीन के विवाद में पांच लोगोंं पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव के नंदराम, रामकुमार, संदीप, प्रदीप, उमेश पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
भाई तेजराम की तहरीर के मुताबिक छह माह पूर्व उसकी 19 बिसवा जमीन गांव के नंदराम ने धोखाधड़ी से लिखवा ली थी। जिसको लेकर न्यायालय में वाद दायर करने के साथ ही थाने पर भी सूचना दी गई थी। आरोप है कि सोमवार को आरोपी लेखपाल व कुछ पुलिसकर्मी कब्जे की नीयत से आए थे। मृतक ने इसका विरोध किया था। इस पर उसे जान से मारने की धमकी भी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने दिया न्याय दिलाने का आश्वासन
जानकारी मिलते ही भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता परिजनों से मिले। उन्होंने परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है। कार्यकर्ताओं ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed