फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   farmer died due to weather

आलों की चपेट में आए किसान की मौत

Tue, 15 Mar 2016 06:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Mar 2016 06:00 PM IST
विज्ञापन
farmer died due to weather
मौसम - फोटो : अमर उजाला

अटरिया में सोमवार को अचानक ओलावृष्टि शुरू हो गई। आसमान से करीब 40 से 50 ग्राम के ओले गिरे। इसकी चपेट में आए एक वृद्ध किसान की मौत हो गई। वह पशुओं के लिए घास लेने खेत गया था। तहसीलदार ने पीड़ित परिवार को मदद का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के जानकी नगर निवासी रामासरे (62) का खेत क्षेत्र के सैदापुर गांव के निकट है। सोमवार को रामासरे जानवरों के लिए चारा लेेने खेत गया था। वहां घास काट रहा था कि उसी दौरान ओलावृष्टि होने लगी। इससे रामासरे खेत में ही गिर गया। शाम तक जब वह खेत से घर वापस नहीं पहुंचा, तब परिवार के सदस्य उसे तलाशते हुए खेत पहुंचे।
विज्ञापन


वहां परिवार ने रामासरे को मृत पाया। परिवार का कहना है कि ओला गिरने से लगी चोट के कारण रामासरे की मौत हुई है। क्षेत्र में 40 से 50 ग्राम वजन तक के ओला गिरे हैं। ये ओला किसी की जान लेने भर के लिए काफी हैं। तहसीलदार ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोटों के निशान नहीं मिले हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदले मौसम का मिजाज देख सोमवार को किसानों का कलेजा कांप उठा। सिधौली, संदना, कुतुबनगर, पिसावां सहित कई हिस्सों में सोमवार दोपहर तेज हवा के साथ बारिश हुई व ओले गिरे। खेतों में लगभग तैयार खड़ी गेहूं की फसल तेज हवा के साथ बारिश व ओले की मार से धराशाई हो गई है। सरसों व मसूर भी लुढ़क गई है।

जिन किसानों ने सरसों की फसल काट ली थी, भीगने से उसके दाने के सड़ने की आशंका पैदा हो गई है। हालांकि, बारिश व ओले गिरने का सिलसिला ज्यादा देर तक नहीं चला। पर मौसम की बेरुखी ने अन्नदाता की धड़कनें बढ़ा दी हैं।

किसान प्रेम सिंह, रामजी शर्मा बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि से बुरी तरह घबरा उठे हैं। इनके मुताबिक मौसम की इस बेरुखी ने गेहूं को काफी नुकसान पहुंचाया है। खड़ी फसल गिरने से अब दाना के सड़ने का डर है। जबकि ओले गिरने से बाली टूटने पर उत्पादन घटने के आसार बन गए हैं। किसान राज बहादुर व ग्यारी ने बताया कि सरसों व मसूर को नुकसान पहुंचा है।


बारिश व ओलावृष्टि से करीब 20 फीसदी आम के बौर गिर गए हैं। आम के कारोबारी गोपाल ने बताया कि तेज हवा, बारिश व ओले पड़ने से काफी बौर गिर गया है। मौसम में नमी से दहिया सरीखे रोग बढ़ने की आशंका भी पैदा हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed