{"_id":"61a3cacdbb939e3cb517e623","slug":"farmer-shot-dead-in-the-field-sitapur-news-lko606532439","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की खेत में गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की खेत में गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
महोली इलाके के सीतारामपुर गांव में हुई हत्या के बाद पड़ताल करते एसपी आरपी सिंह। -संवाद
- फोटो : SITAPUR
महोली (सीतापुर)। खेत की सिंचाई करने गए किसान की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह बेटा जब खेत पहुंचा तो वहां उसे किसान का शव पड़ा मिला। वारदात के बाद किसान का नौकर लापता बताया जा रहा है। सूचना पर एसपी, एएसपी, सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। किसान के बेटे ने पूर्व में हुए विवाद को लेकर पड़ोस के गांव के एक व्यक्ति को नामजद किया है।
महोली इलाके के सीतारामपुर निवासी रामनिवास (55) गांव के ही अपने नौकर सर्वेश के साथ शनिवार रात खेत में फसल की सिंचाई करने गए थे। देर रात रामनिवास की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह काफी देर बाद भी किसान घर नहीं पहुंचा, इस पर पिता की तलाश में बेटा रणधीर खेत पहुंचा, जहां पर पिता का शव पड़ा मिला।
सिर में गोली मारकर किसान की हत्या की गई थी। बेटे ने घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी आरपी सिंह, एएसपी नार्थ डॉ. राजीव दीक्षित, सीओ सदर, महोली कोतवाल समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
किसान के बेटे रणधीर ने पड़ोस के गांव के गुलफाम यादव के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। बेटे का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व खेत में जानवर जाने को लेकर उपजे विवाद में हत्या की धमकी गुलफाम ने दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर महोली अतुल तिवारी ने बताया कि हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
घटनास्थल से मोबाइल गायब
वारदात के बाद से किसान का मोबाइल फोन भी गायब है। सुबह मौके पर पहुंचे मृतक के बेटे और पुलिस को मौके पर मोबाइल नहीं मिला है। ऐसे में मोबाइल मिलने के बाद काफी हद तक पुलिस उलझी हुई गुत्थी को सुलझाने में कामयाब रहेगी।
शनिवार की रात किसान खेत पर सिंचाई करने गया था। सुबह उनका बेटा नाश्ता लेकर पहुंचा तो पिता मृत मिले। सिर पर चोट के निशान मिले हैं। मामले में बेटे की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस जांच कर रही है।
डॉ. राजीव दीक्षित, एएसपी नार्थ