{"_id":"654e58b6f1ed464ab2056689","slug":"farmer-injured-by-bullet-dies-sitapur-news-c-102-1-slko1055-5287-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गोली लगने से घायल किसान ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गोली लगने से घायल किसान ने दम तोड़ा
Fri, 10 Nov 2023 09:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 10 Nov 2023 09:52 PM IST
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में दो सप्ताह पूर्व जमीन के विवाद में गोली लगने से घायल हुए किसान की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। आरोपी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
कुतुबनगर लोहारखेड़ा निवासी संजय व उसके छोटे भाई फूलसिंह में जमीन का विवाद था। 22 अक्तूबर को विवाद के दौरान भाई फूल सिंह ने अवैध असलहे से संजय को गोली मार दी थी। गोली संजय के कमर में लगी थी।
उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया था। वहां उसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को इलाज के दौरान संजय (48) की मौत हो गई। एसओ राजीव सिंह ने बताया कि आरोपी फूलसिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। उसे जेल भेज दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद धाराओं को तरमीम किया जाएगा।