फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Farmer fainted after seeing leopard

Sitapur News: तेंदुआ देखकर कर किसान हुआ बेहोश

Thu, 17 Aug 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 17 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Farmer fainted after seeing leopard
सीतापुर। जिले भर में कहीं तेंदुए तो कहीं बाघ की दहशत है। वन विभाग बस पगचिन्हों का पीछा कर रहा है। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अकैचनपुर टप्पा में मंगलवार को तेंदुआ देखा गया। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने खेत देखने जाते समय तेंदुआ को करीब से देखा। उसे देखकर किसान वाहिद बेहोश होकर वहीं गिर गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि वाहिद खेत के लिए गया हुआ था। उसके शोर मचाने के पर लोग पहुंचे और गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण देर रात हाथों में लाठियां लेकर जमा हो गए। आसपास के खेतों में काफी तलाश की, लेकिन तेंदुआ की कोई जानकारी नहीं हो सकी। ग्राम प्रधान ने मामले की जानकारी वन विभाग को देने की कोशिश की लेकिन वन क्षेत्राधिकारी का नंबर बंद था। फिलहाल गांव में दहशत का माहौल है। वन क्षेत्राधिकारी बृजेश पांडे ने बताया कि ग्रामीण भयभीत हैं। वन कर्मियों को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

वहीं तंबौर क्षेत्र के गांव ककरहा से कुछ दूरी पर स्थित हिंदुस्तान प्लाईवुड के पीछे कीचड़ में जंगली जानवरों के पगमार्क पाए गए जिससे दहशत का माहौल है। बीते रविवार को यहीं के निवासी चौकीदार दिनेश सिंह को जंगली जानवर ने निशाना बनाया लिया था। मंगलवार को तंबौर रजनापुर मार्ग पर सड़क किनारे एक पशु का शव भी पाया गया जिसे जंगली जानवर ने खाया था। ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सियार के हमले से जख्मी किसान की मौत
सकरन (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में बीस दिन पूर्व पागल सियार के हमले से घायल किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। सकरन निवासी किसान विश्वनाथ (40) खेत पर फसल की रखवाली कर रहा था। तभी एक सियार ने हमला कर उसे घायल कर दिया था। उसी दिन सियार ने कैलाश (13), विकास (10 ) व उमादेवी ( 7 ) को भी घायल कर दिया था। सभी का इलाज सीएचसी सांडा में चल रहा था। बुधवार सुबह विश्वनाथ की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed