फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Farmer dies due to HT line

एचटी लाइन की चपेट में आकर किसान की मौत

Thu, 02 Jul 2020 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to HT line
सदरपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में एचटी लाइन की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गयी। किसान खेत में तरोई तोड़ने के लिए गया था। देर रात वापस न आने पर तलाश की गई तब उसका शव खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खुरवल निवासी छैलबिहारी (50) पुत्र स्वर्गीय संतराम बुधवार शाम चलसुआ तालाब के पास खेत में तरोई तोड़ने गया था। खेत के चारों ओर तार लगा हुआ है। वही खेत के पास में बिजली का पोल लगा हुआ था। जिस पर करंट आ रहा था, जिससे करंट खेत के चारों ओर लगे तार पर दौड़ गया और छैलबिहारी ने जैसे ही खेत में प्रवेश किया, वैसे ही वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। देर तक जब छैलबिहारी घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता सताने लगी।
विज्ञापन

परिजनों द्वारा काफी तलाश की गई, लेकिन छैलबिहारी का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने खेत की ओर तलाश की तो छैलबिहारी का शव खेत में पड़ा मिला। पड़ोस में ही उसकी साइकिल भी पड़ी थी। मृत्यु की सूचना से पूरा परिवार शोक में डूबा गया है। खबर पाकर एसओ विकाश चंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मौके पर जाकर जांच की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उप केंद्र देवरिया के अभियंता संतोष कुमार ने बताया की रात दो बजे के करीब फोन पर सूचित किया गया था कि करंट से किसान की मृत्यु हो गयी है। इसके तुरंत बाद आपूर्ति बंद कर दी गई थी। जब मौके पर जाकर देखा गया तो घटनास्थल पर कही करंट से कोई संपर्क नहीं था। मामला संदिग्ध है। जांच के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed