{"_id":"655627925b2a1873b50d9b88","slug":"farmer-dies-after-getting-stuck-in-rotavator-sitapur-news-c-102-1-slko1055-5455-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: रोटावेटर में फंसकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: रोटावेटर में फंसकर किसान की मौत
Thu, 16 Nov 2023 08:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 16 Nov 2023 08:00 PM IST
विज्ञापन
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
उरदौली(सीतापुर)। थाना क्षेत्र में जुताई करते समय रोटावेटर में फंसकर किसान की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के उरदौली गांव निवासी परमानंद (38) बरसहिया गांव में खेत की जुताई करवा रहा था। उसने खेत को बटाई पर लिया था। ट्रैक्टर को चालक चला रहा था। परमानंद स्वयं रोटावेटर पर बैठकर खाद डाल रहा था। संदिग्ध हालात के चलते वह झटका खाकर गिरकर रोटावेटर में फंस गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। लेकिन कोई लिखित तहरीर नहीं दी है। इंस्पेक्टर उमाकांत ने बताया कि ट्रैक्टर उरदौली के युवक का था। जिसको एक अन्य युवक चला रहा था। जो कि मौके से फरार हो गया है। अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।