फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Family members create ruckus over death of mother and child, hospital sealed

Sitapur News: जच्चा-बच्चा की मौत पर परिजनों का हंगामा, अस्पताल सील

Sat, 15 Nov 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 15 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Family members create ruckus over death of mother and child, hospital sealed
रामपुर मथुरा। इलाके में सेमरी चौराहे के पास अवैध रूप से संचालित जेपी हॉस्पिटल में बृहस्पतिवार देर रात जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर संचालन पर रोक लगा दी। सीएमओ ने अधीक्षक को अस्पताल संचालक के खिलाफ एफआईआर करवाने का निर्देश भी दिया है।
विज्ञापन

सेमरी निवासी शर्मा देवी सीएचसी महमूदाबाद में संविदा पर एएनएम पद पर कार्यरत है। अस्पताल का संचालन वह अवैध तरीके से कर रही थी। सुजालवपुर निवासी गुफरान ने पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर बृहस्पतिवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया था। देर रात शर्मा देवी ने प्रसव कराया। प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। कुछ देर बाद ही जज्जा-बच्चा की मौत हो गई। घटना से घबराए अस्पताल के लोग मौके से भाग निकले। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एसीएमओ सपन राजा व अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

उन्होंने बिना पंजीयन के चल रहे अस्पताल को सील कर ताला डाल दिया। साथ ही संचालिका शर्मा देवी को नोटिस देकर दो दिन में लिखित जवाब के साथ संचालन संबंधी सभी जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने को निर्देशित किया है। सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि अधीक्षक को अस्पताल संचालिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने का निर्देश दिया गया है। बताया कि फिलहाल परिजनों की तरफ से इस मामले को लेकर अभी तक कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार नवंबर को हुआ था सील
मानक दर किनार कर संचालित जेपी हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चार नवंबर को छापा मारा था। अवैध मिलने पर इसका संचालन भी रोक दिया था। अस्पताल में ताला डलवा दिया गया था। लेकिन संचालिका ने ताला तोड़कर फिर से अस्पताल खोल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed