फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fake settlement of the case by uploading photo of the city

Sitapur News: खेल प्रतियोगिता में चांदनी, इमरान व गौरी ने मारी बाजी

Tue, 11 Nov 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 11 Nov 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Fake settlement of the case by uploading photo of the city
सीतापुर। शहर के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में सोमवार को जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें करीब 150 छात्र-छात्राओं ने मैदान पर अपना दम दिखाते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। इसमें चांदनी, इमरान और उमेश ने जीत दर्ज की हैं। कबड्डी के फाइल मुकाबले में सीतापुर स्टेडियम की टीम विजयी रही। इस प्रतियोगिता का आयोजन मेरा भारत युवा की ओर से किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरू ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। उन्होंने खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप ही देश का भविष्य हैं। आयोजित स्पर्धाओं में बालकों की 400 मीटर दौड़ में सिधौली ब्लॉक के इमरान प्रथम, खैराबाद के रिंकू द्वितीय और खैराबाद के ही राम बाबू पाण्डेय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। बैडमिंटन बालिका वर्ग में खैराबाद की चांदनी प्रथम, राशि द्वितीय व वर्षा ने तीसरा स्थान पाया है।
विज्ञापन

बालिकाओं की 100 मीटर रेस में खैराबाद की गौरी प्रथम व कामिनी राजपूत द्वितीय स्थान पर रही। महमूदाबाद की महविश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला सीतापुर स्टेडियम, खैराबाद ब्लॉक और मिश्रिख ब्लॉक के बीच खेला गया। जिसमें सीतापुर स्टेडियम स्कोर 15-0 के साथ 15 अंकों से जीत हासिल की। कबड्डी बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला केंद्रीय विद्यालय सीतापुर, खैराबाद ब्लॉक और मछरेहटा ब्लॉक के बीच खेला गया। जिसमें केंद्रीय विद्यालय 21- 05 के साथ 16 अंकों से विजयी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी कूद बालक वर्ग में उमेश प्रथम, आदर्श, द्वितीय और शिवम तृतीय स्थान पाया है। विजयी खिलाड़ियों को जिला विकास अधिकारी संतोष नारायण गुप्त ने मेडल व शील्ड देकर पुरुस्कृत किया। प्रतियोगिता का संचालन राज शर्मा के द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed