{"_id":"6a23138bf918bb73280cf009","slug":"fake-electronic-products-were-being-sold-with-stickers-of-famous-brands-sitapur-news-c-102-1-slko1037-157389-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: नामी ब्रांड के स्टीकर लगा बेच रहे थे नकली इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: नामी ब्रांड के स्टीकर लगा बेच रहे थे नकली इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद
Fri, 05 Jun 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
सिधौली। कस्बे में विभिन्न ब्रांड के नकली इलेक्ट्रॉनिक सामानों की बिक्री की शिकायत पर शुक्रवार को पुलिस ने छापा मारा। मौके से काफी सामान जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
कस्बे में तहसील मार्ग पर रमन अरोड़ा की इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान है। यहां नामी कंपनियों का नकली सामान कंपनी का स्टीकर लगाकर बेचा जा रहा था। कंपनी के प्रतिनिधि प्रभात गुप्ता ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस टीम ने रमन अरोड़ा की दुकान व गोदाम पर छापा मारा। वहां से 11 कूलर, 32 केतली व 20 मिक्सी जब्त की गईं।
पांडा कंपनी के कूलर पर वी गार्ड का स्टीकर लगा था। लोकल मिक्सी पर ऊषा कंपनी का स्टीकर व केतली पर प्रेस्टीज का स्टीकर लगाकर बेचा जा रहा था। इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि रमन अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।