{"_id":"67718f132ec085058e0a6d2d","slug":"fair-of-despair-referral-for-investigation-sitapur-news-c-102-1-slko1037-124462-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ‘मायूसी’ का मेला, जांच के लिए कर देते रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ‘मायूसी’ का मेला, जांच के लिए कर देते रेफर
Sun, 29 Dec 2024 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीज तो पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें जांच की सुविधा नहीं मिल पा रही है। इससे वह बेहद परेशान दिखे। मरीजों को जांच कराने के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया जा रहा है। इससे उन्हें सर्दी के इस मौसम के बीच भागदौड़ करनी पड़ रही है।
जिले के 66 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। मेले में सुबह से ही मरीज पहुंचने लगे थे। सुबह 10 बजे के बाद मेले में काफी अधिक भीड़ दिखी। पीएचसी पर मरीजों को केवल प्राथमिक इलाज मिला। जांच की सुविधा न होने से मरीज काफी अधिक परेशान दिखे।
मरीजों को जांच करवाने के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने उन्हें एक सप्ताह की दवा दी। आराम न मिलने पर जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक को दिखाने की सलाह दी। सीएमओ डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि मेले में मरीज आ रहे हैं लेकिन उन्हें प्राथमिक जांच की सुविधा मिल पाती है। मरीजों की बेहतरी के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया जाता है।