फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Extortion demand by calling from foreign number

Sitapur News: विदेशी नंबर से कॉल कर मांगी रंगदारी

Tue, 24 Sep 2024 04:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 24 Sep 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Extortion demand by calling from foreign number
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सरावगी टोला निवासी ऋषि जैन को गत अगस्त माह में एक विदेशी मोबाइल नंबर से कॉल कर रंगदारी मांगी गई। पीड़ित ने बताया कि उसने इस संबंध में कोतवाली महमूदाबाद में 30 अगस्त को मुकदमा भी दर्ज करवाया था। कॉल करने वाले शख्स ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी लगातार रुपये की मांग को लेकर फोन आ रहे हैं। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी मिल रही है। इसकी शिकायत सोमवार को पुलिस अधीक्षक से की। उन्होंने बताया कि अब पिता अमृत चंद्र जैन, छोटे भाई अर्पित जैन को भी उसी नंबर से फोन करके रुपये मांगे जा रहे हैं। ऋषि जैन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने साइबर सेल को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed