फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Evidence of illegal mining found on government land in Sitapur, revealed in the investigation of Naib Tehsildar

Sitapur News: सीतापुर में सरकारी जमीन पर मिले अवैध खनन के साक्ष्य, नायब तहसीलदार की जांच में खुलासा

Tue, 19 Nov 2024 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 19 Nov 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Evidence of illegal mining found on government land in Sitapur, revealed in the investigation of Naib Tehsildar
अवैध खनन का रास्ता बनाने के लिए पाटा गया तालाब। - फोटो : अवैध खनन का रास्ता बनाने के लिए पाटा गया तालाब।

विज्ञापन
सीतापुर। रामकोट के धनईखेड़ा में बीती छह नवंबर को महिला खनन अधिकारी से अभद्रता व छेड़छाड़ मामले में जांच तेज गति से आगे बढ़ रही है। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम धनईखेड़ा में अवैध खनन की जांच कर रही है। सोमवार को नायब तहसीलदार अतुल सेन के नेतृत्व में दो राजस्व निरीक्षकों व पांच लेखपालों ने धनईखेड़ा में अवैध खनन के साक्ष्य जटाए। सूत्रों के मुताबिक करीब एक घंटा चली जांच में कई सरकारी जमीनों पर अवैध खनन के अहम साक्ष्य मिले हैं। विशेष रूप से उस जमीन को चिह्नित किया गया, जहां बीती छह नवंबर को अवैध रूप से खनन किया जा रहा था। यह भी पता चला है कि जिन जमीनों पर वर्षाें पहले खनन का अनुज्ञा पत्र जारी किया गया था, उन पर अब भी अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। जांच टीम ने 100 बीघे के चक की चौहद्दी संग अनुज्ञा पत्रों से खनन का मिलान किया। जमीन से दस फीट नीचे तक खनन देख अधिकारी भी दंग रह गए। नायब तहसीलदार अतुल सेन ने बताया कि दो राजस्व निरीक्षकों व पांच लेखपालों संग वह अवैध खनन की जांच के लिए आए हैं। डीएम के निर्देश पर यह जांच की जा रही है। अवैध खनन में संलिप्त लोगों पर कार्यवाही निश्चित होगी।

पिरई नदी को पाटकर बना दिया नाला

जांच टीम ने पाया कि अवैध खनन करने वालों ने अपनी सुविधा के लिए पिरई नदी को पाटकर मिट्टी की ही एक सड़क बनाई, जिससे उनके डंपर देर रात भी आसानी से निकल सकें। इस कवायद में पिरई नदी का आकार घट गया और वह नाला सरीखी नजर आने लगी। इस तथ्य को भी अधिकारी अपनी रिपोर्ट में शामिल करेंगे।
विज्ञापन


आरोपियों के परिजन काट रहे खनन कार्यालय के चक्कर
खनन अधिकारी संग अभद्रता व छेड़छाड़ के मामले में रामकोट पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इनमें इमलिया सुल्तानपुर के रोहिला गांव निवासी डंपर चालक आकाश, रामकोट के शंकरपुर गांव निवासी जेसीबी चालक राज कुमार व रामपुर कला केे ढौकलगंज निवासी नरेंद्र शामिल है। इन सभी की उम्र 19 से 20 वर्ष के बीच है। सूत्रों के मुताबिक इन आरोपियों के परिजन खनन अधिकारी कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। वह इन तीनों को बेगुनाह बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed