{"_id":"69af0e6d01c4cb34cc0e12b6","slug":"entry-of-heavy-vehicles-should-be-stopped-in-the-market-sitapur-news-c-102-1-stp1003-151523-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बाजार में भारी वाहनों का रोका जाए प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बाजार में भारी वाहनों का रोका जाए प्रवेश
Mon, 09 Mar 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। नगर की प्रमुख बाजार इमामबाड़ा मार्केट व गुर खेत बाजार में ईद की खरीदारी को लेकर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। इसको देखते हुए भारी वाहनों व ई रिक्शा के आवागमन को रोकने के लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने ज्ञापन दिया।
सोमवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रियाज अहमद बबलू के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी आकांक्षा गौतम को ज्ञापन देकर मांग की कि ईद को लेकर मुख्य बाजार में भारी भीड़ को देखते हुए शहर बाजार चौराहे से मजा शाह चौराहे तक भारी वाहनों का प्रवेश रोका जाए।
गुर खेत बाजार इमामबाड़ा मार्केट में ई रिक्शा के आवागमन पर रोक लगाई जाए। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि भारी वाहनों व ई-रिक्शा के संचालन के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। ज्ञापन में उप जिलाधिकारी से मांग की गई कि भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ड्यूटी लगाई जाए व भारी वाहनों के प्रवेश प्रतिबंधित किया जाए।
विज्ञापन
इस संबंध में व्यापार मंडल अध्यक्ष रियाज अहमद ने बताया कि उप जिलाधिकारी आकांक्षा गौतम ने कोतवाली प्रभारी को बाजार में पुलिस ड्यूटी लगाने के लिए निर्देश दिए। इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष हाशिम अंसारी, संगठन मंत्री जावेद अंसारी आदि उपस्थित रहे।