फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Entire family of corporator missing from final voter list

Sitapur News: अंतिम मतदाता सूची से गायब सभासद का पूरा परिवार

Wed, 23 Nov 2022 06:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Entire family of corporator missing from final voter list
सीतापुर। अनंतिम प्रकाशन के बाद दर्ज दावे व आपत्तियों के निस्तारण के बाद प्रकाशित हुई निकायों की पुनरीक्षित मतदाता सूचियों में भी खामियां कायम बनी हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में आवेदन के बाद भी नए वोटरों के नाम सूची में दर्ज नहीं हुए जबकि शिफ्टेड व मृतक वोटरों के नाम भी सूची में शामिल बने हैं। खामियों के चलते ही अंतिम प्रकाशन में जारी सूची में से एक सभासद का नाम पूरे परिवार सहित गायब मिला है। इसके साथ ही काफी संख्या में एक वार्ड के वोटर को दूसरे वार्ड क्षेत्र का मतदाता बना दिया गया है।
विज्ञापन

सूचियों को पुनरीक्षित करते समय जिम्मेदारों द्वारा बरती गई इस लापरवाही का खामियाजा निकाय चुनाव के दौरान मतदान दिवस पर वोटरों के साथ ही प्रशासन को भी झेलना पड़ेगा। पुनरीक्षण में बरती गई खामियों के कारण ही चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं को अपने मताधिकार से भी वंचित रहना पड़ सकता है। नई बाजार दक्षिणी से सभासद बीना गुप्ता ने बताया कि वह मोहल्ला बेलदारी टोला की निवासी है।
विज्ञापन

31 अक्टूबर की अनंतिम मतदाता सूची में भाग संख्या 42 पर उनका नाम परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दर्ज था लेकिन 18 नवंबर को पुनरीक्षण बाद जारी अंतिम मतदाता सूची में उनके साथ ही पूरे परिवार के सदस्यों का नाम ही सूची से गायब मिला। नई बाजार में रवि सोनी, पिंकी, सुनीता आदि के नाम बढ़ाए जाने के लिए आवेदन किया था। बावजूद इसके नाम नहीं बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला कटरा निवासी रामचंद्र जायसवाल का नाम पूर्व की सूची में था। लेकिन अब नाम गायब है। मतदाता सूची की खामियों की शिकायत मंगलवार उपजिलाधिकारी से नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंबरीश गुप्ता, प्रहलाद गुप्ता सहित तमाम लोगों ने की है। पैंतेपुर नगर पंचायत में वार्ड संख्या छह लोध पुरवा के निवासी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि नई सूची में उनका नाम कोठी वार्ड में दर्ज कर उन्हें वहां का वोटर बना दिया गया हैशहर के मुंशीगंज निवासी त्रिलोकी ने बताया फार्म भरकर देने के बाद भी सूची में नाम दर्ज नहीं है।

श्रीपाल ने बताया घर के तीन लोगों के नाम पहले मतदाता सूची में दर्ज थे। नई मतदाता सूची में नाम नहीं है। महमूदाबाद सीतापुर नगर निकाय चुनाव के लिए जारी की अंतिम मतदाता सूची में तमाम सारी खामियां मिल रही है। नगर पालिका परिषद महमूदाबाद के विभिन्न वार्डों के तमाम मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब हैं। मृतकों के नाम भी लिस्ट में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed