Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Ensure strict adherence to quality standards in the flood relief project

Sitapur News: बाढ़ राहत परियोजना में गुणवत्ता का रखें पूरा ख्याल

Thu, 02 Jul 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 02 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Ensure strict adherence to quality standards in the flood relief project
बाढ़ परियोजनाओं का निरीक्षण करते मंत्री स्वतंत्र देव सिंह। स्रोत : जिला सूचना विभाग
सीतापुर। जल शक्ति विभाग के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बृहस्पतिवार को शहर में सिंचाई खंड सीतापुर के नवनिर्मित कार्यालय भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने रामपुर मथुरा इलाके में बाढ़ राहत परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने कार्यों में लापरवाही मिलने पर नाराजगी जताते हुए जेई को फटकार लगाने के साथ सभी कार्य समयबद्ध स्तर पर पूरी गुणवत्ता से पूरे कराने के लिए निर्देशित भी किया।
विज्ञापन

जल शक्ति मंत्री बृहस्पतिवार को शहर स्थित सिंचाई खंड सीतापुर के नवनिर्मित कार्यालय का लोकार्पण करने पहुंचे। यहां हवन-पूजन के बाद फीता काटकर कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि नया कार्यालय भवन शुरू होने से विभागीय कार्यों के क्रियान्वयन में तेजी आएगी। इस दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इसके बाद वह रामपुर मथुरा क्षेत्र के शुकुलपुरवा में निर्माणाधीन बाढ़ परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन

जल शक्ति मंत्री ने शुकुलपुरवा के पास सरयू नदी के किनारे 15 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही तीन ठोकरों का निरीक्षण किया। यहां कराए जा रहे कार्यों के मानक को भी परखा। कार्यों में लापरवाही मिलने पर जेई को फटकार लगाते हुए सभी निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु, विधायक ज्ञान तिवारी, रामकृष्ण भार्गव, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपत राय और दान चोरी मामले पर खामोश रहे मंत्री
स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि प्रदेश में 337 सिंचाई परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। सिंचाई से भूजल स्तर में सुधार होता है और किसान का उत्पादन बढ़ता है। प्रधानमंत्री ने चार करोड़ लोगों को पक्का मकान दिया है। 11 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। उन्होंने दावा किया कि योजनाओं में एक पैसे का भी भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। भाजपा के श्रीराम और संविधान दोनों को दगा वाले सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर स्वतंत्र देव सिंह कुछ भी बोलने से बचते नजर आए। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि मामले में एसआईटी जांच हो रही है। अखिलेश यादव के सांसद तोड़ने वाले बयान पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सांसद स्वेच्छा से जहां जाना चाहे जाएं। चंपत राय पर एफआईआर के सवाल पर मंत्री जवाब देने से बचते नजर आए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed