फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Encroachment on cremation ground; difficulties in performing last rites.

Sitapur News: शमशान भूमि पर हो गया कब्जा, अंतिम संस्कार में परेशानी

Sat, 19 Sep 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 19 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Encroachment on cremation ground; difficulties in performing last rites.
सीतापुर। डीएम साहब... फरीदपुर गांव की गाटा संख्या 72/2 रकबा 0.081 हेक्टेयर सरकारी अभिलेखों में शमशान के नाम दर्ज है। इस जमीन पर गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। इस कारण से अंतिम संस्कार करने में परेशानी होती है। यह गुहार फरीदपुर निवासी पंकज ने शनिवार को महोली तहसील सभागार में जनसुनवाई करने पहुंचे डीएम डॉ राजा गणपति आर से लगाई। डीएम ने मौके पर मौजूद एसडीएम को तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

इसी तरह भेलावां निवासी राकेश मौर्य ने नलकूप के लिए कनेक्शन नंबर न मिलने की शिकायत करते हुए बताया कि तीन चार बार विभाग के जेई एसडीओ से संपर्क किया पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। डीएम ने समाधान के निर्देश दिए। वहीं, मढिया निवासी सोनू यादव ने बताया कि गांव में 10 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा है। टू फेस बिजली केबिल पड़ी है। इससे घरेलू उपकरणों के साथ-साथ कृषि कार्य में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने 25 केवीए ट्रांसफार्मर व थ्री फेस केबल डाले जाने की मांग की। डीएम ने बिजली विभाग के अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समाधान दिवस के दौरान डीएम के समक्ष 126 प्रार्थना पत्र आए। इनमें 17 का मौके पर पक्षकारों की सहमति के आधार पर समाधान कराया गया। सुनवाई के दौरान एसपी अंकुर अग्रवाल, विधायक शशांक त्रिवेदी, एसडीएम शैलेंद्र गौतम, तहसीलदार अंकुर यादव व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक बताने से नहीं बन रहा राशन कार्ड

लहरपुर के मूडी खेड़ा निवासी सावित्री ने आरोप लगाया कि जब जब वह अपना राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरती हैं तो उसमें उनके नाम के आगे मृतक लिखकर आता है। इस कारण से उनका राशन कार्ड नहीं बन पा रहा है। पीड़िता सावित्री ने पोर्टल पर दर्ज विवरण को अपडेट कराने के साथ राशन कार्ड बनवाने की मांग की है।
438 शिकायतों में 65 का हुआ समाधान
तहसील- शिकायतें- समाधान
महोली- 126- 17
सिधौली- 71-05
सदर- 50-07
मिश्रिख- 38- 13
महमूदाबाद- 26- 07
लहरपुर- 42- 05
बिसवां- 85- 11
योग- 438- 65
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed