{"_id":"66a14a937b9a1f2a2209fc84","slug":"employment-servants-returned-to-work-on-assurance-of-honorarium-sitapur-news-c-102-1-slko1052-116665-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मानदेय मिलने के आश्वासन पर काम पर लौटे रोजगार सेवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मानदेय मिलने के आश्वासन पर काम पर लौटे रोजगार सेवक
Thu, 25 Jul 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 25 Jul 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
रामपुर मथुरा सीतापुर। रोजगार सेवकों की सात सूत्री मांगों को लेकर चल रहा गतिरोध सीडीओ निधि बंसल के हस्तक्षेप के बाद बुधवार को समाप्त हो गया। इसके लिए बुधवार को विकास खंड कार्यालय पर रोजगार सेवकों से बात की गई। सीडीओ ने कहा कि शासनादेश के अनुसार ही मांगों पर विचार किया जाएगा।
ग्राम रोजगार सेवकों ने सात सूत्री मांगों का ज्ञापन बीडीओ को दिया था। इसमें तीन माह का बकाया मानदेय दिए जाने, आवासों का जियो टैग प्राइवेट व्यक्ति से न कराकर रोजगार सेवकों से करवाने जैसी मांगों का उल्लेख किया गया था।
मंगलवार को ब्लॉक के सभी रोजगार सेवक जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ल के नेतृत्व में कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए थे। क्षेत्रीय विधायक भी मौके पर गए थे। उन्होंने धरने पर बैठे लोगों की समस्याओं को सुना और रोजगार सेवकों को आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
बुधवार को सीडीओ निधि बंसल ब्लाॅक पहुंचीं। सीडीओ ने विधायक ज्ञान तिवारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक ने ब्लाॅक सभागार में रोजगार सेवक व प्रधानों के साथ बैठक की। इसमें सीडीओ ने रोजगार सेवकों की समस्याओं को सुना।
ग्राम पंचायत समदा व खनेवा मितौरा के रोजगार सेवक संतोष कुमार व कृष्ण मुरारी पाठक ने एक भी माह का मानदेय न देने के लिए बीडीओ से नाराजगी जताई व अन्य मांगों को लेकर भी चर्चा हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार गुप्ता भी ब्लाॅक आए लेकिन बैठक में न जाकर वह ब्लाॅक प्रमुख कक्ष में बैठे रहे।
रोजगार सेवकों के ब्लाॅक अध्यक्ष राम मुनेश्वर चौहान ने बताया कि सीडीओ की मध्यस्थता के कारण गतिरोध खत्म हो गया। अब पंचायत सहायक सिर्फ डाटा एंट्री का कार्य करेंगे। अन्य कार्य पूर्व की भांति रोजगार सेवक ही करेंगे। सभी को समान रूप से मानदेय दिया जाएगा। एक मांग के अलावा सभी मांगें मान ली गई हैं। इससे धरना प्रदर्शन समाप्त करके काम पर पुनः वापस लौट रहे हैं।
सीडीओ निधि बंसल ने बताया कि रोजगार सेवकों का मानदेय शीघ्र नियमानुसार भुगतान करा दिया जाएगा। शेष मांगों पर शासनादेश के अनुसार विचार किया जाएगा। बैठक में ब्रजेश मिश्रा,उमा शंकर निषाद, धर्मेंद्र कुमार, सुनील सिंह, सुनीता गिरी, जय प्रकाश वर्मा, पन्नालाल, सतीश कुमार सहित समस्त ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहे।