{"_id":"689b8443596179929700f879","slug":"electricity-was-cut-off-for-four-hours-in-more-than-20-localities-sitapur-news-c-102-1-slko1053-138192-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 20 से अधिक मोहल्लों में चार घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 20 से अधिक मोहल्लों में चार घंटे गुल रही बिजली
Tue, 12 Aug 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। उमस भरी गर्मी के बीच मंगलवार को बिजली भी रुलाती रही। तीन से चार घंटे की लंबी कटौती व ट्रिपिंग से लोग परेशान हो गए। उपभोक्ताओं की शिकायत के बाद फॉल्ट सही हो सका। करीब 30 हजार लोग प्रभावित हुए।
भवानीपुर उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में कई जगह पर तार टूटने तो कही जंपर उड़ने की वजह से बिजली गुल हो गई। विकास नगर व भार्गव कॉलोनी, श्रीनगर कालोनी में तीन घंटे बिजली गुल होने से इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। घरों में अंधेरा छा गया। इस मोहल्ले में केबल जलने के कारण आपूर्ति बाधित हुई। इसी तरह सिटी उपकेंद्र से जुड़े तामसेनगंज, बट्सगंज सहित अन्य मोहल्लों में चार घंटे की लंबी कटौती हुई।
पुराने सीतापुर उपकेंद्र के मोहल्लों में ट्रांसफार्मर में तकनीकी फॉल्ट सहित अन्य कारणों के चलते आपूर्ति बंद हो गई। उपभोक्ताओं ने अफसरों से शिकायत दर्ज करवाई। उसके बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। अधीक्षण अभियंता रामशब्द ने बताया कि फॉल्ट के चलते दिक्कत आई थी।