{"_id":"6918c87c49e1e0dac2056c03","slug":"electricity-was-cut-off-for-five-days-due-to-the-collapse-of-an-lt-line-pole-sitapur-news-c-102-1-slko1037-144255-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: एलटी लाइन का पोल टूटने से पांच दिनों से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: एलटी लाइन का पोल टूटने से पांच दिनों से बिजली गुल
Sun, 16 Nov 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
कल्ली चौराहा। कल्ली चौराहे पर एलटी लाइन का बिजली पोल पांच दिन पूर्व टूट गया था। बिजली का केबिल सड़क किनारे पड़ा हुआ है। इसके चलते चौराहे से साथ ही इलाके में स्थित पुलिस चौकी इंटर कॉलेज सहित कई घरों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को काफी परेशानी उठाना पड़ रही है। कल्ली चौराहा की आपूर्ति बाधित होन से आक्रोशित अमरेंद्र कुमार, भैयालाल, अमर सिंह, बब्लू, अखिलेश कुमार, छोटेलाल, धीरू, व अन्य लोगों ने शनिवार को नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया।
पीड़ित कौशल किशोर ने बताया कि उनकी चौराहे पर कबाब पराठा की दुकान है। बिजली बाधित होने से शाम ढलते ही इलाके में अंधेरा हो जाता है। बीते पांच दिनों से बिजली न आने के बावजूद जिम्मेदार आपूर्ति बहाल कराने को लेकर उदासीन बने हैं। संजय त्रिपाठी ने बताया कि पोल टूट जाने से इलाके में स्थित एक विद्यालय व पुलिस चौकी में भी बिजली गुल हो जाने के कारण काफी परेशानी उठाना पड़ रही है। जनरेटर चलाने पर प्रतिदिन डीजल खरीदने के कारण जेब भी ढीली हो रही है।
मिश्रिख उपकेंद्र के जेई संतोष कुमार ने बताया कि स्टॉक में नया पोल उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण क्षतिग्रस्त पोल को नहीं बदला जा सका है। पोल की व्यवस्था होते ही इलाके में बिजली सप्लाई दुरुस्त कराई जाएगी।