{"_id":"684881c9ca85a414f6057008","slug":"electricity-supply-is-available-for-only-8-to-12-hours-in-villages-sitapur-news-c-102-1-slko1053-134138-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गांवों में आठ से 12 घंटे ही मिल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गांवों में आठ से 12 घंटे ही मिल रही बिजली
Wed, 11 Jun 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। गर्मी बढ़ते ही बिजली की खपत बढ़ गई है। शहर से लेकर गांव तक आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है। शहर में तीन से चार घंटे व गांवों में 10-14 घंटे की लंबी कटौती हो रही है। रोस्टर फॉलो कर पाना बिजली विभाग के लिए मुश्किल हो रहा है।
रामपुर मथुरा इलाके के बांसुरा उपकेंद्र से जुड़े 300 से अधिक गांवों में मुश्किल से आठ से 10 घंटे ही बिजली सप्लाई होती है। वोल्टेज इतना कम होता है कि पंखे चलना भी मुश्किल रहता है। एसडीओ विजय गोयल के अनुसार अत्यधिक गर्मी बढ़ने के कारण बिजली की मांग बढ़ गई है।
कंदुनी उपकेंद्र से जुड़े 350 गांवों में रोस्टर के हिसाब से आपूर्ति नहीं हो रही है। भदेशिया प्रधान ने बताया कि फाल्ट सही होने में दो-दो दिन लग जाते हैं। दिन में चार घंटे व रात में आठ घंटे ही सप्लाई होती है। लहरपुर क्षेत्र में फॉल्ट के नाम पर घंटों बिजली कटौती हो रही है।
विज्ञापन
देवगवां उपकेंद्र के पांच फीडरों की हालत खराब है। दिनभर में महज 6 से 7 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। एसडीओ रामकृष्ण ने बताया कि ओवरलोड के कारण बिजली आपूर्ति समान रूप से नहीं हो पा रही है। महोली उपकेंद्र से जुड़ें गांवों में आठ से 10 घंटे ही आपूर्ति हो रही है। मूडाहूसा व उरदौली फीडर में लोवोल्टेज की समस्या बनी हुई है।
अवर अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि एक दो फीडर में लोवोल्टेज की समस्या है। इसे सही कराया जाएगा। इसी तरह शहर में भी आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है। रोस्टर तो 24 घंटे का है लेकिन आपूर्ति 17-18 घंटे ही हो रही है।