फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Booth level preparations underway for graduate-teacher seat elections

Sitapur News: स्नातक-शिक्षक सीट के चुनाव में बूथ स्तर पर तैयारियां

Sun, 04 Oct 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 04 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Booth level preparations underway for graduate-teacher seat elections
सीतापुर। भाजपा जिला कार्यालय में स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर संगठनात्मक योजना बैठक शनिवार को आयोजित की गई। इसमें आगामी चुनाव की तैयारियों, मतदाता संपर्क और बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने की रणनीति पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि एमएलसी चुनाव संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की मेहनत का महत्वपूर्ण अवसर है।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से शिक्षक व स्नातक मतदाताओं से लगातार संपर्क स्थापित करने व उनकी समस्याओं और सुझावों को समझने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी नीरज सिंह, क्षेत्रीय मंत्री विजय कुमार भुर्जी और शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी ने भी संगठनात्मक तैयारियों की जानकारी ली। बैठक में मतदाता सूची के सत्यापन, नए मतदाताओं से संपर्क और बूथ स्तर पर प्रभावी संवाद को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में तय किया गया कि विधानसभा और मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं की टोलियां गठित कर शिक्षक व स्नातक मतदाताओं के बीच संपर्क अभियान चलाया जाएगा। मतदाता सूची के सत्यापन सहित अन्य तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने पर जोर दिया गया। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी, नगर पंचायत अध्यक्ष गंगाराम राजपूत, जिला पदाधिकारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed