{"_id":"6ac154943419e22cdc091fdb","slug":"high-court-stay-on-plywood-factory-land-sitapur-news-c-102-1-slko1037-165164-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: प्लाइवुड फैक्टरी की जमीन पर हाईकोर्ट का स्टे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: प्लाइवुड फैक्टरी की जमीन पर हाईकोर्ट का स्टे
Sun, 04 Oct 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। हुसैनगंज स्थित प्लाइवुड फैक्टरी की बेशकीमती जमीन को लेकर चल रही प्रशासनिक कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। उच्च न्यायालय ने याचिकाकर्ताओं को अंतरिम राहत देते हुए डीएम कोर्ट के आदेश के विरुद्ध लंबित अपील का निस्तारण होने तक जमीन पर यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। डीएम कोर्ट ने हुसैनगंज स्थित प्लाइवुड फैक्टरी की जमीन को स्वामित्व विहीन संपत्ति घोषित करते हुए उसे अपने कब्जे में ले लिया था।
कोर्ट ने संपत्ति पर दावेदारी करने वाले कानपुर के व्यापारी जफरुल्ला और उनके परिवार की आपत्तियों को भी खारिज कर दिया था। डीएम कोर्ट के आदेश पर राजस्व और निकाय टीम ने फैक्टरी गेट पर ताला लगाकर बोर्ड भी लगा दिया था। डीएम कोर्ट के आदेश के विरुद्ध मेसर्स प्लाइवुड प्रोडक्ट्स ने हाईकोर्ट में रिट दाखिल की थी। इस पर सुनवाई के बाद न्यायालय ने स्थगन आदेश जारी करते हुए अपीलीय प्राधिकारी को लंबित अपील का यथाशीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। (संवाद)