फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Public participation is paramount in a democracy.

Sitapur News: लोकतंत्र में जनता की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण

Sun, 04 Oct 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 04 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Public participation is paramount in a democracy.
सीतापुर। शहर के लोहारबाग स्थित सपा जिला कार्यालय में शनिवार को पार्टी की मासिक बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक संगठन के विस्तार, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा 2 से 8 अक्तूबर तक जिला स्तर पर आयोजित लोकतंत्र बचाओ सप्ताह एवं वोट बचाओ, देश बचाओ कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा हुईं।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष शमीम कौसर सिद्दीकी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक के मताधिकार का सम्मान और उसकी सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर मताधिकार के महत्व, लोकतांत्रिक अधिकारों और नागरिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर संवाद स्थापित करें। उन्होंने बताया कि लोकतंत्र बचाओ सप्ताह एवं वोट बचाओ, देश बचाओ कार्यक्रम के माध्यम से जनता को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में पार्टी संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए गांव, न्याय पंचायत, ब्लॉक, नगर एवं बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। युवाओं, किसानों, छात्रों, महिलाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों को संगठन से जोड़ने तथा उनकी समस्याओं को पार्टी के माध्यम से उठाने पर चर्चा की गई। बैठक में लहरपुर विधायक अनिल वर्मा, पूर्व मंत्री रामपाल राजवंशी, पूर्व विधायक अनूप गुप्ता, पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल व कौशलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed