फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Electricity supply faltered, 50 villages had no electricity for two days

Sitapur News: लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति, 50 गांवों में दो दिन बिजली गुल

Sun, 15 Jun 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 15 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply faltered, 50 villages had no electricity for two days
सीतापुर। गर्मी में बढ़ती बिजली की डिमांड से जिले में बिजली आपूर्ति लड़खड़़ाने लगी है। सबसे अधिक दिक्कत फॉल्ट व ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण हो रही है। खैराबाद इलाके के 50 गांवों में दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को भीषण गर्मी में पेयजल संकट से भी जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मरों पर बढ़ते लोड के कारण ग्रामीण इलाके में छह से आठ घंटे की अघोषित कटौती होने से लोगों में गहरा रोष दिख रहा है। शहरी इलाकों में भी शिकायत के बाद फाल्ट दुरुस्त कराने में घंटों लग रहे हैं।
विज्ञापन

खैराबाद ग्रामीण फीडर से जुड़ें करीब 50 गांवों में दो दिन से बिजली सप्लाई बाधित बनी है। सिंचाई के लिए पंप न चल पाने से फसलें सूखने लगी हैं। किसान भी धान की पौध नहीं रोप पा रहे हैं। किसान आनंद कुमार ने बताया दो दिन से बिजली नहीं आई है। अगर बिजली आती भी है तो लो वोल्टेज से ट्यूबवेल नहीं चल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंडेरी निवासी दिवाकर शुक्ला का कहना है भीषण गर्मी में बहुत परेशानी होती है। घरेलू बिजली उपकरण महज शोपीस बनकर रह गए हैं। शहर के भवानीपुर व पुराने सीतापुर उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में तीन से चार घंटे की लंबी कटौती हो रही है। कांशीराम कॉलोनी में वोल्टेज इतना लो आ रहा है कि पंखा व कूलर अपनी क्षमता के अनुसार नहीं चल पा रहे हैं। तेज धूप में लाइनमैन को भी बिजली दुरूस्त करने में समय लग रहा है। इससे लोग बेहाल हो रहे हैं।

तीन माह से खराब एक ट्रांसफार्मर
खैराबाद। इलाके के भवानीपुर गांव में रखा 16 केवीए ट्रांसफार्मर बीते तीन माह से खराब पड़ा है। इस कारण सप्लाई से जुड़ी एक हजार की आबादी को लो-वोल्टेज की परेशानी से जूझना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed