{"_id":"5d3ddc588ebc3e6cce128a7f","slug":"electricity-of-two-lakh-people-stalled-for-seven-hours-sitapur-news-lko473353967","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात घंटे ठप रही दो लाख लोगों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात घंटे ठप रही दो लाख लोगों की बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। मिश्रिख उपकेंद्र से जुड़े पांच फीडरों की रविवार को सात घंटे बत्ती गुल रही। इससे आम लोग तो परेशान हुए ही, व्यापारियों का रोजगार भी प्रभावित हुआ।
वहीं लंबी कटौती होने से इन्वर्टर भी दगा दे गए। दोपहर के समय लोग राहत पाने के लिए इधर-उधर भटकते रहे।
बिजली गुल होने से करीब दो लाख की आबादी प्रभावित हुई। शाम चार बजे के बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
मिश्रिख उपकेंद्र से पांच फीडर जुड़े हैं। इनमें मिश्रिख शहरी व ग्रामीण, नैमिषारण्य, रामकोट व देवगवां फीडर शामिल हैं।
उपकेंद्र को सीधे 33 केवी लाइन हुसैनगंज से बिजली आपूर्ति की जाती है। जब कभी उपकेंद्र को आने वाली बिजली में दिक्कत आती है तो इन फीडरों की आपूर्ति गुल हो जाती है।
रविवार को हुसैनगंज पावर हाउस से आने वाली 33 केवी लाइन में सरसई गांव के पास फाल्ट आ गया। पहले तो पावर कॉर्पोरेशन ने दो घंटे में आपूर्ति बहाल करने की बात कही।
विज्ञापन
मगर दो घंटे में आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई। इससे लोग परेशान हो गए। व्यापारी भी बिजली आने के इंतजार में बैठे रहे। करीब सात घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित होने से काम-धंधा प्रभावित रहा।
इस दौरान लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। वहीं पानी का भी संकट खड़ा हो गया। किसी तरह लोगों ने हैंडपंपों से पानी का इंतजाम करके काम चलाया। शाम चार बजे विद्युत आपूर्ति बहाल होने पर लोगों की दिनचर्या पटरी पर आई।
इस बारे में अवर अभियंता उमाकांत त्यागी ने बताया कि 33 केवी लाइन में फाल्ट के चलते बिजली आपूर्ति गुल हो गई थी। बड़ा फाल्ट होने की वजह से लाइन दुरुस्त होने में समय लग गया। अब आपूर्ति बहाल हो गई है।