{"_id":"669bd054b37ebec7b30ba46d","slug":"electricity-in-tarinpur-area-went-out-for-eight-hours-sitapur-news-c-102-1-slko1053-116480-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: आठ घंटे गुल रही तरीनपुर इलाके की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: आठ घंटे गुल रही तरीनपुर इलाके की बिजली
Sat, 20 Jul 2024 08:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 20 Jul 2024 08:27 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। सिटी उपकेंद्र से जुड़े तरीनपुर व ताड़कनाथ मंदिर इलाके की बिजली शनिवार को आठ घंटे गुल रही। इस लंबी कटौती के चलते इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। इससे लोग उमस भरी गर्मी में बेहाल नजर आए। इससे करीब 50 हजार की आबादी प्रभावित हुई।
इस उपकेंद्र से जुड़े तरीनपुर इलाके में पड़ी केबल जर्जर हो गई थी। इसकी वजह से आए दिन फॉल्ट बना रहता था। इस वजह से अक्सर कटौती हो जाती थी। बिजली विभाग ने शनिवार को जर्जर केबल बदलने के लिए सुबह 10 बजे शटडाउन लिया।
इस शटडाउन के कारण तरीनपुर इलाके में बिजली गुल रही। तीन से चार घंटे में इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। दोपहर के समय लोगों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया। गर्मी से जब लोग परेशान रहे तो वह घर के बाहर टहलते घूमते रहे। शाम छह बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
माॅर्निंग रेड में बिजली चोरी करते दो को पकड़ा
बिजली विभाग ने शनिवार को माॅर्निंग रेड अभियान चलाया। एसडीओ रवि गौतम की अगुवाई में हुसैनगंज में अभियान चलाया गया। इस दौरान दो उपभोक्ता कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। कटिया हटाने के बाद एसडीओ ने मुकदमा दर्ज करवाने के लिए तहरीर दी।