{"_id":"68b48ed0238e28eb97019408","slug":"electricity-in-ghantaghar-area-was-cut-off-for-seven-hours-sitapur-news-c-102-1-slko1037-139361-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सात घंटे गुल रही घंटाघर इलाके की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सात घंटे गुल रही घंटाघर इलाके की बिजली
Sun, 31 Aug 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
फॉल्ट सही करता कर्मचारी।
सीतापुर। सिटी उपकेंद्र से जुड़े घंटाघर इलाके में रविवार को सात घंटे बिजली सप्लाई बाधित रही। छुट्टी के दिन बिजली न होने से उपभोक्ता काफी परेशान रहे। बच्चों की टीवी देखकर मस्ती की प्लानिंग की थी लेकिन सप्लाई के अभाव में वह दिनभर परेशान रहे। मोबाइल के जरिये टाइमपास किया। शाम पांच बजे के बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इससे करीब 35 हजार की आबादी प्रभावित हुई।
एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि रम्पा टाॅकिज के पास बिजली के तारों को बदलने का काम हुआ। इससे सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली न आने से रम्पा टाॅकिज का इलाका, वालदा कॉलोनी, मछली मंडी, घंटाघर व चूड़ी वाली गली में बिजली कटौती हुई।
दोपहर के समय बिजली न होने से नगरपालिका की वॉटर सप्लाई भी प्रभावित हुई। इससे कई घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया। निजी हैंडपंप के जरिये लोगों ने अपनी पानी की जरूरतें पूरी की। बिजली विभाग ने पहले से ही कटौती की सूचना दे दी थी। इससे उपभोक्ता अफसरों को फोन करने के बजाये पांच बजे तक इंतजार करते रहे।