{"_id":"671bb50fd397b8123e0e4417","slug":"electricity-cut-off-in-many-localities-for-eight-hours-sitapur-news-c-102-1-slko1053-121055-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: आठ घंटे गुल रही कई मोहल्लों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: आठ घंटे गुल रही कई मोहल्लों की बिजली
Fri, 25 Oct 2024 08:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 25 Oct 2024 08:41 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। शहर में शुक्रवार को विभिन्न फीडरों से जुड़े 30 से अधिक मोहल्लों में तीन से आठ घंटे की लंबी कटौती हुई। इस वजह से एक लाख से अधिक आबादी प्रभावित हुई। बिजली गुल होने से लोगों के घरेलू काम प्रभावित हुए। वहीं व्यापारियों का रोजगार चौपट हो गया।
सिटी उपकेंद्र से जुड़े गुरुद्वारा रोड पर शुक्रवार को केबल बदलने का काम शुरू हुआ। इसके चलते सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रही। करीब आठ घंटे की लंबी कटौती की वजह से लोगों के सामने तमाम दिक्कतें खड़ी हो गईं। घरों में पानी का संकट खड़ा गया। यह इलाका कारोबार की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। इसके चलते कारोबार पर असर पड़ा।
कई प्रतिष्ठानों के बाहर जनरेटर चलते रहे। इसी तरह 11 केवी कॉक्सियल फीडर से जुड़े मोहल्लों में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, ट्रांसपोर्ट चौराहा व लोहारबाग में सुबह नौ से दो बजे तक बिजली गुल रही। 11 केवी सिटी फीडर से जुड़े जेल रोड, ग्रीकगंज, नई बस्ती, होली नगर, गदियाना व आलमनगर मोहल्ले में दोपहर दो शाम पांच बजे तक बिजली ठप रही। इससे शहरवासी काफी परेशान रहे। अधीक्षण अभियंता रामशब्द ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते शटडाउन लिया गया था।
विज्ञापन
बाजार में बढ़ी भीड़
व्यापारी आशीष ने बताया कि इस समय दिवाली को लेकर बाजार में भीड़ है। आर्डर मिल रहे हैं लेकिन बिजली न मिलने के कारण कारोबार प्रभावित हो रहा है। बिजली विभाग को करीब 15 दिन पहले ही मरम्मत कर लेनी चाहिए थी। बबलू ने बताया कि इस समय आमदनी बढि़या की उम्मीद थी, लेकिन बिजली न आने के कारण दिक्कत आ रही है।