{"_id":"6885217efe383efdf00e1aa4","slug":"electricity-crisis-persists-in-urban-and-rural-areas-causing-problems-sitapur-news-c-102-1-slko1037-137141-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कायम रहा बिजली संकट, हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कायम रहा बिजली संकट, हुई परेशानी
Sun, 27 Jul 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। तेज हवाओं व बारिश से बिगड़ी जिले की बिजली आपूर्ति दूसरे दिन शनिवार को भी पटरी पर नहीं लौट सकी। लाइन फॉल्ट के चलते शहर में करीब पांच घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल कुछ हद तक बहाल हो पाई जबकि ग्रामीण इलाकों के 1200 गांवों में 24 घंटे बाद भी बिजली सप्लाई गुल रहने से लोगों ने खूब परेशानी झेली। कई इलाकों में लोगों को पेयजल संकट से भी जूझना पड़ा।
शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण करीब 100 पोल टूट गए थे जबकि 20 स्थानों पर सप्लाई लाइन के ऊपर पेड़ गिरने व जंफर उड़ने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। फॉल्ट दुरुस्त न हो पाने से शहर के भवानीपुर, पुराना सीतापुर व सिटी उपकेंद्र से जुड़े 100 से अधिक मोहल्लों में शनिवार को भी दोपहर बाद तक बिजली सप्लाई बाधित बनी रही। कई इलाकों में पांच घंटे बाद कुछ समय के लिए ही आपूर्ति बहाल हो सकी।
पिसावां उपकेंद्र से जुड़े गांवों में शुक्रवार शाम पांच बजे गुल हुई बिजली रात भर नहीं आई। तार व खंभे टूटने से पिसावां की 33 केवी लाइन खराब हो गई। शनिवार को 33 केवी लाइन की रोस्टिंग का हवाला देकर बंद रखी गई। देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। इसी तरह विद्युत उपकेंद्र देवगवां को जाने वाली 33 केवी लाइन में आई फॉल्ट ठीक न हो पाने से शनिवार रात तक बिजली सप्लाई ठप रहने से 150 गांव क्षेत्रों की करीब दो लाख की आबादी ने बिजली संकट झेला।
विज्ञापन
कई घंटों तक बिजली न आने से लोगों के मोबाइल फोन डिस्चार्ज हो जाने से लोग एक दूसरे से बातचीत तक नहीं कर सके। जबकि कई इलाकों में बिजली गुल रहने से लोगों को पेयजल की आपूर्ति बाधित हो जाने से दोहरी परेशानी उठाना पड़ी। मछरेहटा उपकेंद्र से जुड़े 200 से अधिक गांवों में बिजली ठप रही। कल्ली चौराहा इलाके में बाधित हुई 70 गांवों की बिजली शनिवार दोपहर बाद दुरुस्त हो सकी। इसी तरह महमूदाबाद, रेउसा, बिसवां, मिश्रिख, सिधौली, खैराबाद व बरई जलालपुर इलाके में भी बिजली आपूर्ति शनिवार को भी बाधित बनी रही।
जल्द बहाल होगी आपूर्ति
तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण कई जगहों पर बिजली की सप्लाई लाइनों व उपकेंद्रों को काफी नुकसान हुआ है। इस दौरान 100 से अधिक पोल टूटने व सप्लाई लाइनों पर पेड़ गिरने के कारण ही लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा। पूरे जिले में मरम्मत का काम चल रहा है। जल्द ही आपूर्ति पूरी तरह बहाल हो जाएगी।
रामशब्द, अधीक्षण अभियंता