{"_id":"63ea8cebe395c981610220d1","slug":"electricity-billing-system-will-be-closed-from-27-to-4-march-sitapur-news-c-13-1-87538-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: 27 से चार मार्च तक बंद रहेगा बिजली बिलिंग सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: 27 से चार मार्च तक बंद रहेगा बिजली बिलिंग सिस्टम
Tue, 14 Feb 2023 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 14 Feb 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। शहरवासियों ने अगर बिजली बिल जमा नहीं किया है तो 25 फरवरी तक जमा कर दें अन्यथा चार मार्च तक इंतजार करना पड़ेगा। इस दौरान बिलिंग प्रणाली बंद रहेगी। एसडीओ प्रथम रवि गौतम ने बताया कि शहरी क्षेत्र की ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली का तकनीकी उच्चीकरण किया जाएगा। इसके चलते मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अन्तर्गत शहरी क्षेत्र की बिलिंग प्रणाली 25 फरवरी की शाम छह बजे से चार मार्च को 12 बजे तक बंद रहेगी। इसके तहत बरेली, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बदायूं, पीलीभीत, हरदोई, रायबरेली, उन्नाव, लखनऊ, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी, अंबेडकरनगर, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती जिले में भी असर रहेगा।
इस अवधि में शहरी क्षेत्र में बिल बनाने, विभागीय काउंटर पर बिल जमा करने, बिल संशोधन, नाम परिवर्तन व भार वृद्धि के काम प्रभावित होगे। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं का बिल जमा करने एवं उसके बाद ऑटोमेटिक री-कनेक्शन कार्य भी प्रभावित रहेगा। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों की बिलिंग प्रणाली बराबर क्रियाशील रहेगी।