{"_id":"7935ded9c2045968a8344b6bbf5fdf7c","slug":"elections-to-be-held-in-four-phases-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार चरणों में होंगे पंचायत चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार चरणों में होंगे पंचायत चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Tue, 25 Aug 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की तिथि अभी भले ही घोषित न हुई हो लेकिन यह लगभग तय हो गया है कि जिले में त्रिस्तरीय चुनाव चार चरणों हो सकते हैं। हर चरण में दो-दो पदों पर चुनाव होंगे।
विज्ञापन
इसके लिए ब्लॉक वार संभावित सूची तैयार की गई है। प्रत्येक चरण में पांच ब्लॉक रखे गए हैं। जिले में 19 ब्लॉक के हिसाब से सिर्फ तीसरे चरण में चार ब्लॉक में चुनाव होंगे।
विज्ञापन
आयोग की ओर से सूची जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजकर विचार-विमर्श करने के निर्देश दिए गए हैं। संशोधन की दशा में तत्काल आयोग को अवगत कराने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
इन दिनों पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इसी क्रम में पंचायत चुनाव चार चरणों में कराए जाने का खाका तैयार कर राज्य निर्वाचन आयोग ने पत्र भेजा है, जिसमें कहा गया है कि प्रत्येेक भाग में दो-दो पदों का निर्वाचन कराया जाएगा।
आयोग ने सामान्य निर्वाचन को लेकर चरण वार विकास खंडों की सूची भी भेजी है। इस बाबत जिला निर्वाचन अधिकारी को यह भी निर्देश दिए हैं कि चरणवार व ब्लॉकवार सूची का अवलोकन कर एसपी के साथ बैठक कर इस सूची पर मंथन कर लिया जाए।
अगर कहीं कोई संशोधन की स्थिति बनती हो तो आयोग को तत्काल अवगत कराया जाए। जिसके बाद पंचायत चुनाव की रूपरेखा जल्द से जल्द फाइनल की जा सके।
पंचायत चुनाव की अधिसूचना सितंबर के दूसरे अथवा तीसरे सप्ताह में जारी हो सकती है। आयोग की ओर से अधिसूचना की इस संभावित तिथि के मद्देनजर चुनाव से जुड़ी सारी तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।