फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Election boycott in Sadiamau

सढ़ियामऊ में चुनाव का बहिष्कार

Thu, 24 Feb 2022 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Election boycott in Sadiamau
मोहल्ला दुर्गापुरवा में वोटर लिस्ट में नाम ना होने पर प्रदर्शन करते नाराज युवा मतदाता। - संवाद - फोटो : SITAPUR
महोली (सीतापुर)। महोली क्षेत्र में समस्याओं को लेकर विधानसभा महोली के सढ़ियामऊ में मतदाताओं ने चुनाव का बहिष्कार किया। सूचना पाकर डीएम व एसपी और एडीएम समेत पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। गांव में लोगों को पकड़ कर मतदान कराने का प्रयास किया। इस पर ग्रामीण भागकर खेतों में छिप गए। शाम छह बजे तक प्रशासनिक अमला प्रयास करता रहा फिर भी एक भी वोट नहीं पड़ सका।
विज्ञापन

उरदौली से सढ़ियामऊ जाने वाले मार्ग पर रेलवे ने मार्ग अवरुद्ध कर दिया था। इसे लेकर 10 वर्षों से ग्रामीण आक्रोशित हैं। कई बार आंदोलन कर चुके ग्रामीणों ने बुधवार को मतदान का बहिष्कार कर दिया। सुढ़ियामऊ बूथ संख्या 470 पर 916 मतदाता हैं। बुधवार को गुस्साए सभी मतदाताओं ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। ऐसे में एक भी वोट नहीं पड़ सका। यहां 489 पुरुष व 427 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन

पीठासीन अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि सुबह मतदान के लिए बूथ को तैयार कर लिया गया था। शाम छह बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा। पिसावां विकासखंड क्षेत्र के बंडिया में भी लोगों ने बहिष्कार किया। लोगों ने बताया कि सालों बीत गए। गांव का संपर्क मार्ग जर्जर है। किसी भी प्रतिनिधि ने ध्यान नहीं दिया। मौके पर भाजपा और सपा प्रत्याशी पहुंचे। काफी समझाने के बाद दोपहर 2:30 बजे मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed