फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   elderly death in tehsil office

सदर तहसील में गश खाकर गिरा बुजुर्ग, मौत

Fri, 03 Jul 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
elderly death in tehsil office
सीतापुर। बेटी की शादी के अनुदान के लिए फाइल लेकर तहसील पहुंचे एक बुजुर्ग की परिसर में ही अचानक गश खाकर गिरने के बाद मौत हो गई। घटना से तहसील प्रांगण में हड़कंप मच गया। घटना के बाद मृतक के परिवारीजन व पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली इलाके के सदरबाजार निवासी बुजुर्ग छोटेलाल राठौर अपनी पुत्री की शादी का अनुदान लेने के लिए शुक्रवार को दस्तावेजों की फाइल लेकर सदर तहसील पहुंचे थे। इस बीच परिसर में शुक्रवार दोपहर अचानक वह गश खाकर गिर गए। उनके गिरने पर जब तक लोग मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए ले जाने की तैयारी की, तब तक उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद लोगों ने मृतक के परिवार वालों व पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर एसडीएम अमित भटट के अलावा फौरन कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस बाबत सीओ सिटी योगेंद्र सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में जांच पड़ताल के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed