{"_id":"c5a4a0ddba6fb89097c268326f90dc84","slug":"eighty-district-will-be-in-prison-toilets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कारागार में बनेंगे अस्सी प्रसाधन कक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कारागार में बनेंगे अस्सी प्रसाधन कक्ष
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Wed, 02 Sep 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कारागार में बंदियों व कैदियों की सुविधा के लिए अस्सी नए प्रसाधन कक्ष बनेंगे। इनके निर्माण पर 98.40 लाख रुपये खर्च होगा।
विज्ञापन
प्रसाधन कक्ष निर्माण के प्रस्ताव की मंजूरी मिलने के बाद शासन ने पहली किस्त 19.68 लाख रुपये रिलीज कर दिए हैं। इस पर विभाग ने प्रसाधन कक्ष के निर्माण की कवायद शुरू कर दी है।
सीतापुर जनपद के कारागार में तकरीबन दो हजार बंदी व कैदी बंद हैं। इन्हें सुविधाएं देने के लिए कारागार प्रशासन ने नए प्रसाधन कक्षों का निर्माण कराने फैसला लिया।
विज्ञापन
बाद में इसे मंजूरी के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा था। इस पर शासन ने दस ब्लॉक में प्रसाधन निर्माण को हरी झंडी दे दी है। प्रत्येक ब्लॉक में आठ प्रसाधन का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक आरके जायसवाल ने बताया कि कारागार में प्रसाधन निर्माण के भेजे गए प्रस्ताव पर स्वीकृति मिल गई। शासन स्तर से बजट की पहली किस्त की राशि भी जारी हो गई है।