फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Eight positives including three employees of Women's Hospital

महिला अस्पताल की तीन कर्मी समेत आठ पॉजिटिव

Thu, 23 Jul 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Eight positives including three employees of Women's Hospital
सीतापुर। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। अब कोरोना की चपेट में जिला महिला चिकित्सालय आ गया है। अस्पताल के तीन कर्मी पॉजिटिव मिले है। इस पर अस्पताल की ओपीडी दो दिन के लिए बंद कर दी गई है। पूरे अस्पताल में हड़कंप है। मिश्रिख में एक सभासद व उनकी बेटी संक्रमित मिली है। एक बैंक कर्मी समेत कुल आठ लोग पॉजिटिव मिले है। इससे जिले में मरीजों की संख्या अब 182 से बढ़कर 190 हो गई है।
विज्ञापन

जिले को कोरोना तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रहा है। गुरुवार को सबसे हैरान करने वाली बात आई, जिला महिला अस्पताल के तीन कर्मी पॉजिटिव आए है। इसमें दो सफाई कर्मचारी व दो महिला स्टॉफ नर्स हैं। इससे अस्पताल के अन्य कर्मी खुद को क्वारंटीन करने लगे हैं। सफाई कर्मचारियों को कोविड-19 अस्पताल खैराबाद में भर्ती कराया गया है। स्टॉफ नर्स लखीमपुर से अपडाउन करती थी। इसलिए इनको लखीमपुर में भर्ती कराया गया है। सीएमएस डॉ. सुषमा कर्णवाल ने बताया कि पूरे अस्पताल को सैनिटाइज करवाया जाएगा। इसलिए ओपीडी दो दिन के लिए पूरी तरह बंद रहेगी।
विज्ञापन

मरीज अनावश्यक रूप से यहां पर आकर भीड़ न लगाएं। केवल इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। इसके अलावा आंख अस्पताल रोड की एक बैंक शाखा कर्मी पॉजिटिव मिले है। बैंक शाखा को बंद करके सैनिटाइज करवाया जा रहा है। इसके अलावा मिश्रिख में मोहल्ला खांकी सरायं के एक सभासद व उनकी पुत्री पॉजिटिव मिली है। सभासद के पॉजिटिव होने के पीछे ईओ मिश्रिख के पॉजिटिव होने की बात सामने आ रही है। सभासद कई बार ईओ से मिल चुके थे। इन दोनों को कोविड-19 में भर्ती कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी मिश्रिख राजीव पांडेय ने बताया कि मोहल्ला खाकी सरांय को सील करा दिया है। इनके संपर्क में आने वाले लोगो को चिह्नित किया जा रहा है। इसके अलावा शहर के पूर्णागिरी नगर की एक 24 वर्षीय महिला भी संक्रमित हो गई है। इसके अलावा कोतवाली तालगांव इलाके के ग्राम फतेह मल्लपुर मजरा दनियालपुर में एक 50 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई है। इससे गांव में दहशत फैल गई है। यह महिला अपनी आंख का आपरेशन कराने अस्पताल आई थी। जिला अस्पताल में जांच कराई। जिसमे यह पॉजिटिव मिली है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील शुक्ला ने बताया महिला को खैराबाद में भर्ती करा दिया गया है।
वहीं, मिश्रिख के आंट इलाके का एक युवक दिल्ली में रहता था। युवक ने अपनी जांच दिल्ली में कराई, जिसमे वह पॉजिटिव निकला। लेकिन किसी तरह दिल्ली में भर्ती न होकर सीधे मिश्रिख चला आया। इस युवक ने सबसे पहले सीएचसी मिश्रिख जाकर चिकित्सक को अपनी जांच रिपोर्ट दिखाई। लेकिन चिकित्सक ने उसे वापस कर दिया। इसके बाद युवक मिश्रिख कस्बे में बने अपने घर चला गया। इस दौरान कई लोगों से मिला। मोहल्ले के लोगों से बातचीत की। इस दौरान उससे कई लोग संपर्क में आए। इससे अन्य लोगों में युवक से पॉजिटिव हो सकते है। अधीक्षक डॉ. प्रखर श्रीवास्तव का कहना है कि जानकारी मिली है। उसे क्वारंटीन कराया जा रहा है। कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया जाएगा।
डीएम ने अस्पताल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने गुरुवार को गौरी बाल विद्या मंदिर, बीसीएम हॉस्पिटल, कोविड एल-वन हॉस्पिटल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को सफाई कराने के निर्देश दिए। एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जाए।

उन्होंने बताया जनपद में खैराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 50 बेड क्षमता का हास्पिटल संचालित किया जा रहा है। बीसीएम हास्पिटल में 70 बेड, गौरी बाल विद्या मंदिर रोटी गोदाम में 130 बेड, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिसावां में 100 बेड के एलवन फैसिलिटी हास्पिटल उपलब्ध हैं। हिन्द मेडिकल कॉलेज में 240 बेड का एल-2 हास्पिटल तथा 10 वेंटीलेटर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर कालेज व नर्सिंग होम का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed