{"_id":"57c862154f1c1b5a212cb403","slug":"eight-milk-samples-collected","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफएसडीए ने दूध के आठ नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफएसडीए ने दूध के आठ नमूने भरे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
लैब में जांच
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने गुरुवार को सदर तहसील में दूध में मिलावट करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान दूध के आठ नमूने लिए।
विज्ञापन
अभिहित अधिकारी वीके सहाय ने बताया खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक मिश्रा, बृजमोहन गुप्ता व अजय सिंह ने बिसवां व खैराबाद रोड़ पर नोवा डेरी की पिकअप को रोका।
विज्ञापन
पिकअप में करीब 700 लीटर दूध लदा हुआ था। मिलावट का अंदेशा होने पर दूध के तीन नमूने भरे। वहीं लखीमपुर रोड़ पर एक दूधिए से मिश्रित दूध का एक नमूना लिया। खाद्य सुरक्षाधिकारी करुणा शंकर कामले ने श्यामनाथ मंदिर से दूध का एक नमूना भरा।
विज्ञापन
अभिहित अधिकारी वीके सहाय ने मेसर्स चावला ब्रदर्स हरगांव में छापा मारा। यहां व्यापारी के पास किराने के सामान का भंडारण करने का लाइसेंस नहीं मिला। गोदाम में गंदगी मिली। जिस पर व्यापारी को नोटिस जारी कर अगले आदेशों तक गोदाम का उपयोग न करने पर रोक लगा दी है।