{"_id":"678e9b2288f2b81afe0c4082","slug":"e-rickshaws-running-on-the-roads-without-headlights-in-sitapur-sitapur-news-c-102-1-slko1055-125654-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सीतापुर में बिना हेडलाइट सड़कों पर दौड़ रहे ई रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सीतापुर में बिना हेडलाइट सड़कों पर दौड़ रहे ई रिक्शा
Tue, 21 Jan 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। शहर में गंतव्य तक पहुंचने के लिए ई रिक्शा का सहारा लेने वालों को अपनी जान दांव पर लगा कर सफर करना पड़ रहा है। रोकथाम को लेकर बरती जा रही ढिलाई के कारण शहर की व्यस्त सड़कों पर नाबालिग बेखौफ होकर बिना हेडलाइट वाले ई रिक्शा पर सवारियां बैठा कर फर्राटा भर रहे हैं। शहर के लालबाग इलाके में नाबालिग द्वारा कई ऐसे ई रिक्शे दौड़ते देखे जा सकते हैं, जिनकी हेडलाइट तक गायब है। कुछ ई रिक्शे में तो हेडलाइट के स्थान पर प्लास्टिक की बोरी तक बांध कर काम चलाया जा रहा है। हेडलाइट के साथ ही सुरक्षा के लिए आगे की तरफ लगा शीशा भी इनमें गायब रहता है। रात में ऐसे ई रिक्शों को पूरी तरह से अंदाज के आधार पर चलाकर सवारियों की जान से खिलवाड़ किया जाता है। नियम के इतर हर ई रिक्शे में दाई ओर की साइड बंद रहती है। इसके बावजूद अधिकांश ई रिक्शा चालक सुरक्षा से जुड़े इन नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इतनी गड़बड़ी होने के बाद भी ट्रैफिक नियमों को धता बता कर दौड़ रहे ई रिक्शा का संचालन बंद करवाने को लेकर जिम्मेदार उदासीन बने हैं। इनकी धरपकड़ को लेकर कोई भी कार्रवाई नहीं होती है। हालांकि यातायात निरीक्षक फरीद अहमद ने भरोसा दिलाया कि डग्गामारी कर चलने वाले ऐसे बदहाल हालत वाले ई रिक्शाओं की धरपकड़ को प्रमुख रूटों पर अभियान चलाकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन