फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   E rickshaws running on every route, route process is not being followed

Sitapur News: हर रूट पर दौड़ रहे ई रिक्शे, रूट प्रक्रिया का नहीं हो रहा अनुुपालन

Sat, 21 Jan 2023 05:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
E rickshaws running on every route, route process is not being followed
सीतापुर। शहर में यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए ई रिक्शा रूट का निर्धारित किया गया था। जिसका कहीं पर भी अनुपालन होता नहीं दिख रहा है। ई रिक्शा चालक मनमाने तरीके से शहर में फर्राटा भरते हुए नजर आते हैं। जिसके चलते जाम की समस्या बनी ही रहती है।
विज्ञापन

शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए रूट प्रक्रिया को अपनाया गया था। जिसके तहत शहर में छह अलग-अलग रूट बनवाए गए थे। इनके लिए श्रेणियां भी बनाई गई थीं। हर दिन के हिसाब से ए से लेकर एफ तक श्रेणियों को निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन

प्रत्येक श्रेणी में 100 ई रिक्शे रखे गए थे, जिनके लिए उन पर स्पेशल टैग भी लगवाया गया था। इसके बावजूद भी शहर में इस नियम का कोई भी पालन ई रिक्शा चालक नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह मनमाने तरीके से किसी भी रूट पर वाहनों को दौड़ाने का काम कर रहे हैं, जिससे जाम की समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों को अभी भी ई रिक्शों की वजह से जाम का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदार इस ओर ध्यान देना भी चाहें तो रिक्शा चालक नजरें चुराकर रूट पर रिक्शा चलाने लगते हैं।
हर दिन के लिए एक श्रेणी को निर्धारित किया गया था। सोमवार को ए श्रेणी में दर्ज ई रिक्शे रोडवेज से मंडी तक चलाए जाने थे। इसके बाद मंगलवार को बी श्रेणी में दर्ज ई रिक्शे चलने थे। रविवार के दिन सभी को छूट थी कि वह किसी भी रूट पर चल सकते थे।
यातायात निरीक्षक फरीद अहमद ने बताया कि कुछ रूटों पर इस नियम का अनुपालन कराया जा रहा है। हर श्रेणी में 100 ई रिक्शों को दर्ज किया जाना था। जिसमें शहरवासियों को प्राथमिकता दी जानी थी।

अभी तक महज 300 ई रिक्शे ही अलग-अलग श्रेणियों में दर्ज किए जा सके हैं। जिसके कारण कुछ दिक्कत हो रही है। चालकों से बैठक कर समस्या का हल निकाला जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed