{"_id":"6ab02d2b2f752c1411068a84","slug":"e-rickshaw-overturns-after-colliding-with-a-bike-10-injured-sitapur-news-c-102-1-slko1055-164321-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बाइक से टकराकर ई रिक्शा पलटा, 10 जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बाइक से टकराकर ई रिक्शा पलटा, 10 जख्मी
Mon, 21 Sep 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
सिधौली। मनवां तिराहा के पास नेशनल हाईवे पर रविवार को बाइक व ई रिक्शा की टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोग घायल हो गए।
स्थानीय लोगों के अनुसार ई रिक्शा लखनऊ की तरफ से आ रहा था। वहीं मनवा निवासी इमरान (20), गुफरान (18) और साजिद (20) एक ही बाइक पर सवार होकर गलत दिशा से जा रहे थे। तिराहे पर नाले के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई।
ई रिक्शा चालक ने बाइक को बचाने का प्रयास किया, इसके चलते ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ई रिक्शा चालक बख्शी तालाब निवासी रामू (30) उसमें सवार सेमरहा निवासी अवनीश (42), सुनीता (38), जगमोहन (45), किरन (24), हिमांशु (22), सोनी (19) घायल हो गए।
सभी को नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर जगमोहन, सुनीता को लखनऊ रेफर कर दिया गया। बाइक सवार इमरान, गुफरान और साजिद प्राथमिक उपचार कराकर घर चले गए। सीओ वेदप्रकाश ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है।