फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   dy cm brijesh pathak visits chc in sitapur, 11 absent along with 4 doctors

-सीएमओ ठीक से जिम्मेदारी निभाओ वरन् मुझे ही कुछ करना पड़ेगा- डिप्टी सीएम

Sat, 23 Apr 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
dy cm brijesh pathak visits chc in sitapur, 11 absent along with 4 doctors
महमूदाबाद/सीतापुर। सुबह 10.50 बजे पैंट-शर्ट पहने एक लंबे कद का व्यक्ति सीएचसी महमूदाबाद की महिला विंग में दाखिल हुआ। बिना किसी को कुछ बताए पहले टहलकर पूरे हालात का जायजा लिया। फिर थोड़ी देर बाद अपने वाहन से चलकर 11 बजे सीएचसी परिसर में पहुंच गया। यहां जैसे ही उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर मांगा तो डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आने की खबर हर तरफ फैल गई। डिप्टी सीएम ने रजिस्टर को चेक किया तो वह दंग रह गये।
विज्ञापन

चार चिकित्सक सहित 11 कर्मचारी बिना किसी सूचना के गैरहाजिर मिले। पता चला कि एक एलटी कोविड का सैंपल लखनऊ ले जाने के लिए अटैच है, जब इनके बारे में सीएमओ से पूछा तो वह भी कुछ जवाब नहीं दे सकीं। लापरवाहियों की भरमार पर नाराज डिप्टी सीएम ने कहा आप जिम्मेदारी सही से निभा नहीं रही हैं, अब मुझे ही कुछ करना पड़ेगा। डिप्टी सीएम ने करीब एक घंटे तक निरीक्षण किया तो उन्हें यहां गंदगी, फटी चादरें व पानी की बदहाल व्यवस्था मिली। उन्होंने अपर निदेशक से शुक्रवार शाम तक पूरी रिपोर्ट तलब की।
विज्ञापन

प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक इस समय अस्पतालों का दौरा करके वहां की स्वास्थ्य सुविधाएं परख रहे हैं। शुक्रवार को वह लखनऊ से आकर सीधे सीएचसी महमूदाबाद पहुंचे। सबसे पहले महिला विंग गये। यहां उन्होंने भर्ती मरीजों को देखा, बिना कुछ पूछे ही वह सीधे अपने वाहन में बैठकर करीब 200 मीटर दूर सीएचसी के मुख्य परिसर में 11 बजे दाखिल हुए। सबसे पहले अंदर जाकर उपस्थित रजिस्टर को चेक किया तो उसमें चार चिकित्सक सहित 11 कर्मी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब सीएचसी अधीक्षक डॉॅ. दिनेश त्रिपाठी से इनके गैरहाजिर रहने का कारण पूछा तो वह कुछ नहीं बता सके। इनका कोई अवकाश प्रार्थनापत्र भी मौजूद नहीं था। उन्होंने अधीक्षक को फटकार लगाई कि मौखिक ही छुट्टी दे देते हो। एक एलटी राहुल चौधरी यहां एक साल से गैरहाजिर मिले। अधीक्षक ने बताया कि सीएमओ ने इन्हें लखनऊ में कोविड सैंपल ले जाने के लिए अटैच कर रखा है। डिप्टी सीएम ने कहा अब तो लखनऊ सैंपल नहीं जा रहा है। सीतापुर लैब में ही जांच हो रही है। इस पर डिप्टी सीएम ने अधीक्षक को सीएमओ को फोन करने को कहा।
डिप्टी सीएम ने कहा सीएमओ जरा बताइए राहुल चौधरी कहां हैं, सैंपल तो एक साल से नहीं जा रहा है। आज यह क्या, कितने सैंपल लेकर गये हैं। इन सवालों का सीएमओ उधर से कोई जवाब नहीं दे सकीं। डिप्टी सीएम ने सीएमओ से पूछा पिछली बार आप कब यहां पर निरीक्षण करने आईं थीं। सीएमओ ने बताया कि दो दिन पहले ही। इसके बाद डिप्टी सीएम का पारा और अधिक चढ़ गया। डिप्टी सीएम बोले आपने यहां पर आकर क्या देखा। बिना बताए कर्मचारी गैर हाजिर है। आखिर क्या निरीक्षण किया था। नाराज होकर डिप्टी सीएम ने कहा गलत बात है, आप ठीक से जिम्मेदारी निभा नहीं रही हैं। अब मुझे ही कुछ करना पड़ेगा।
डिप्टी सीएम ने ऑपरेशन थियेटर का निरीक्षण किया। थियेटर में उन्हें जंग लगे उपकरण मिले। जिस पर अधीक्षक को फटकार लगाई बोले कि क्या इनसे ऑपरेशन होते हैं। जाते समय जब वाटर कूलर से पानी पीने के लिए टोटी खोली तो पानी ही नहीं आ रहा था। अधीक्षक से पूछा तो बोले यह खराब है तो उन्होंने कहा कि इसको बनवाने के लिए आपने क्या प्रयास किए अधीक्षक कोई सही जवाब नहीं दे सके।

डिप्टी सीएम के महमूदाबाद अस्पताल निरीक्षण का वीडियो फेसबुक पर लाइव हो रहा था। इस वीडियो को देखकर ही उपजिलाधिकारी दिव्या ओझा, सीओ रविशंकर प्रसाद सहित अन्य तमाम भी सीएचसी पहुंचे। डिप्टी सीएम के सीएचसी महमूदाबाद का निरीक्षण करने की सूचना मिलते ही आस पड़ोस की सीएचसी में हड़कंप मच गया। सीएचसी पहला, रामपुर मथुरा व रेउसा में भी कर्मचारी अलर्ट हो गये। जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में भी साफ सफाई का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed